2018-07-14 14:26:00

युवाओं पर सिनॉड 2018 के लिए प्रतिनिधि अध्यक्षों की नियुक्ति


वाटिकन सिटी, शनिवार, 14 जुलाई 2018 (रेई)˸ संत पापा फ्राँसिस ने 3 से 28 अक्टूबर 2018 को युवाओं पर होने वाले धर्माध्यक्षीय धर्मसभा हेतु प्रतिनिधि अध्यक्षों को नियुक्त किया।

युवाओं पर होनेवाले आगामी 15वीं सिनॉड की विषयवस्तु है "युवा, विश्वास एवं बुलाहटीय आत्मजाँच।"

संत पापा ने सिनॉड में इराक के खलदेई प्राधिधर्माध्यक्ष कार्डिनल लुईस रफाएल प्रथम साको, मडागास्कर के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल देजिरे तसाराहाज़ाना एवं म्यानमार के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल चार्ल्स मौंग बो एस.डी.बी को अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

प्रतिनिधि अध्यक्षों का कार्य

धर्माध्यक्षीय धर्मसभा के नियम किताब "ओरदो सिनोदी एपीस्कोपोरूम" (29 सितम्बर 2006 को जारी) के दूसरे अध्याय में प्रतिनिधि अध्यक्षों के कर्तव्यों की व्याख्या की गयी है। जिसके अनुसार उनके कार्य हैं संत पापा की ओर से एवं उनके अधिकार पर सिनॉड का संचालन करना। उनकी नियुक्ति सिनॉड की समाप्ति के साथ समाप्त हो जाती है। संत पापा इसके लिए एक से अधिक अध्यक्षों की नियुक्ति करते हैं जो क्रम अनुसार सभा की अध्यक्षता करते हैं।

प्रतिनिधि अध्यक्षों की जिम्की जिममेदारी है कि सिनॉड के कार्यों का संचालन करना, कार्यों का विभाजन करना तिनिधिहाज़ाना एवं मयानमार के महाधर्माध्यक्ष ं कमजोर मेदारी है सिनॉड के कार्यों का संचालन करना, सदस्यों के बीच कार्यों का विभाजन करना ताकि सभा सुचारू रूप से चल सके। अंत में, वे सभी सिनॉड की अंतिम कार्यवाही पर हस्ताक्षर करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.