2018-07-02 16:44:00

संत पापा द्वारा निकारागुआ, सीरिया और अफ्रीका में शांति की अपील


वाटिकन सिटी, सोमवार 2 जुलाई 2018 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 1 जुलाई को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में देश-विदेश से आये तीर्थयात्रियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया। इसके उपरांत संत पापा ने विश्व के विभिन्न देशों में शांति हेतु विश्वासियों से प्रार्थना की अपील की।

निकारगुआ

संत पापा फ्राँसिस ने "निकारागुआ के प्यारे लोगों" के लिए प्रार्थना की और कहा कि वे "निकारागुआ के धर्माध्यक्षों और कई लोगों के प्रयासों और सद्भावना में शामिल होना चाहते हैं जो जनतंत्र के मार्ग पर चल रहे राष्ट्रीय वार्ता की प्रक्रिया में मध्यस्थ और गवाहों के रूप में कार्य कर रहे हैं।"

निकारागुआ के उप-राष्ट्रपति ने इस हफ्ते संवाद और शांति के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं विपक्षी समूहों की हिंसा की निंदा करते हैं जिनके कारण हाल के महीनों में देश की कार्यविधि वस्तुतः ठप पड़ गई है तथा प्रदर्शनकारियों और पुलिस बलों के बीच घातक संघर्ष हुए हैं।

देश के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने शांति वार्ता तालिका में लौटने के लिए पक्षों से आग्रह किया है।

सीरिया

संत पापा ने सीरिया की गंभीर स्थिति का वर्णन किया, विशेष रूप से, दारा प्रांत में हाल में हुए हमलों का जिक्र करते हुए कहा, "पिछले दिनों में सैन्य कार्रवाई ने स्कूलों और अस्पतालों में भी बमबारी की है" और हजारों नए शरणार्थियों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने कहा, "मेरी प्रार्थनाओं के साथ, मैं अपनी अपील को नवीनीकृत करता हूँ ताकि इतने ज्यादे लोग, जो वर्षों से हिंसा और पीड़ा से प्रभावित हुए है,उन्हें और दुख सहने से बचाया जा सके।"

इथियोपिया और एरित्रिया में शांति वार्ता

संत पापा ने कहा, "कई संघर्षों के बीच, मैं एक पहल को उजागर करना चाहता हूँ जिसे ऐतिहासिक रूप में वर्णित किया जा सकता है और यह अच्छी खबर है। 20 वर्षों के बाद इन दिनों इथियोपिया और एरित्रिया की सरकारें शांति की बात कर रही हैं।"

 दोनों देश, जो एक ही संस्कृति, भाषा और इतिहास को साझा करते हैं, 1998 से ही दुश्मन बन गये हैं जब वे एक सीमावर्ती शहर पर युद्ध करने गए थे। दो वर्षों के बाद दोनों पक्षों द्वारा एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, लेकिन अगले 16 वर्षों तक न तो किसी पक्ष ने इसका पालन किया। हालांकि, अचानक इथियोपिया के नए प्रधानमंत्री अबी अहमद ने, इस हफ्ते दोनों देशों के बीच शत्रुता को समाप्त करने और शांति के मार्ग को आगे बढ़ाने के तरीके को पूरा करने का वादा किया।

संत पापा फ्राँसिस ने आशा व्यक्त की कि यह पहल "अफ्रीका के इन दो देशों और पूरे अफ्रीकी महाद्वीप के लिए आशा की किरण" होगी।

गुफा में फंसे थाई लड़कों के लिए प्रार्थनाएं

इतना कहने के बाद संत पापा ने उन युवाओं के समूह को याद किया जो थाईलैंड में भूमिगत गुफा में फंस गए हैं और उन्होने कहा कि वे उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बचाव करने वाले खोजकर्ता और उनके फुटबॉल कोच, 12 से 16 वर्ष की आयु के 12 लड़कों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। बाढ़ वाले गुफा परिसर में पानी के स्तर को कम करने के लिए भारी पंपों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे डाइवर्स मार्ग के साथ गाइड रस्सियों और ऑक्सीजन टैंक रख सकते हैं।

रविवार के प्रयास ने आठ दिनों से उत्तरी थाईलैंड में गुफा परिसर में गायब होने वाले समूह तक पहुंचने के बड़े प्रयास में कई दिनों में पहली महत्वपूर्ण प्रगति को चिन्हित किया। गुफा में बढ़ते बाढ़ के पानी ने खोज-और-बचाव अभियान को रोक दिया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.