2018-06-25 16:20:00

राँची महाधर्मप्रांत के लिए नये महाधर्माध्यक्ष की नियुक्ति


वाटिकन सिटी, सोमवार 25 जून 2018 (वीआर, रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 24 जून को जमशेदपूर के धर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो को राँची महाधर्मप्रांत का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।

सत पापा फ्राँसिस ने राँची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिन्होंने पिछले 34 वर्षों से राँची महाधर्मप्रांत का नेतृत्व किया था।

नवनियुक्त महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो का जन्म 21 नवंबर, 1947 को हुआ था, इनका जन्म गुमला धर्मप्रांत के टोंगो पल्ली में हुआ था। उन्होंने 1968 में सोसाइटी ऑफ जीसस में प्रवेश किया और 1982 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ था। उन्होने रोम स्थित परमधर्मपीठीय ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय में  मनोविज्ञान में मास्टर की उपाधि प्राप्त की।

उन्होंने येसु समाजी धर्मसंघ में सुपीरियर, प्री-नोविस और नोविस मास्टर के रुप में अपनी सेवा प्रदान की। उन्हें 1997 में जमशेदपुर का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वे वर्तमान में सीबीसीआई के सोसाइटी फॉर मेडिकल एजुकेशन, उत्तर भारत की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष हैं; झारखंड और अंडमान धर्माध्यक्षीय समिति के अध्यक्ष और दो क्षेत्रीय आयोगों के अध्यक्ष; संत अल्बर्ट कॉलेज, रांची के कुलपति हैं।

इससे पहले, वे चार साल तक सीबीसीआई के याजक और धर्मसंघियों के कार्यालय और राष्ट्रीय बुलाहट सेवा केंद्र, पुणे के अध्यक्ष के थे।

कार्डिनल पी. टोप्पो पिछले 40 वर्षों से धर्माध्यक्ष रहे है। वे 1978 में दुमका धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बने। जब वे 39 वर्ष के थे। तभी संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने 21 अक्टूबर 2003 को कार्डिनल नियुक्त किया। वे भारत के पहले आदिवासी कार्डिनल हैं।

वे भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीबीसीआई) के अध्यक्ष के साथ-साथ भारत के (सीसीबीआई) लैटिन रीति के काथलिक धर्माध्यक्षीय संघ के अध्यक्ष रूप में कार्य किया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.