2018-06-13 15:11:00

फिलीपीनी कलीसिया ने पुरोहितों की हत्या के खिलाफ आवाज उठाई


मनिला, बुधवार 13 जून 2018 (उकान) : फिलीपींस में काथलिक कलीसिया के नेताओं ने हाल के महीनों में पुरोहितों पर हुए हमलों और हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाई।

मनिला के कार्डिनल लुइस एंटोनियो तागले ने कहा, "स्वतंत्रता नकली है" क्योंकि देश में हत्याओं के बावजूद लोग "न्याय के साथ घूम रहे हैं"।

"हम पुनः दोहराते हैं : कि जीवन को नष्ट करना ईश्वर की इच्छा के खिलाफ है। हत्या व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं का समाधान नहीं है," अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कार्डिनल तागले ने कहा था।

फिलीपींस ने 120 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और इसके  दो दिन बाद 12 जून को हत्यारों के काथलिक पुरोहित रिचमोंड विलाफ्लोर निलो को मार डाला।

कार्डिनल तागले ने मनिला महाधर्मप्रांत के काथलिकों से अपील की कि "जीवन के खिलाफ हमारे पापों के लिए ईश्वर की क्षमा मांगें।"

महाधर्माध्यक्ष ने आदेश दिया कि प्रत्येक शाम को आठ बजे गिरजाघर की घंटी बजने पर स्मृति के सम्मान में और मरने वालों के लिए प्रार्थना करें।

लिंगयान-दगूपन के महाधर्माध्यक्ष सुकरात विल्लेगास ने फादर निलो की हत्या की निंदा की।  जिसे धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने पहले ही "अपमानजनक बुराई" के रूप में निंदा की थी।

महाधर्माध्यक्ष सुकरात विल्लेगास ने बयान में कहा, "वे हमारे झुंड को मार रहे हैं। वे हमारे चरवाहों को मार रहे हैं। वे हमारी आस्था को मार रहे हैं। वे हमारे कलीसिया में कहर ला रहे हैं। वे  फिर से ईश्वर को मार रहे हैं जैसा कि उन्होंने कलवारी में किया था।"

उन्होंने काथलिक कलीसिया के उत्पीड़न को रोकने के लिए राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटेटे से मांग की क्योंकि  पुरोहितों के खिलाफ जानबूझ कर किये गये हमले और अधिक अपराधों को प्रोत्साहित कर सकते हैं। "

कलीसिया के नेताओं ने 18 जून को घोषित किया कि फादर निलो की मृत्यु के नौवें दिन, "पुनरावृत्ति दिवस" होगा। इस दिन का पवित्र मिस्सा "ईश्वर के खिलाफ निन्दा के पापों और हमारे पुरोहितों और धर्माध्यक्षों के खिलाफ हत्या करने और प्रताड़ना देने के लिए" और हत्यारों के हृदय परिवर्तन के लिए चढ़ाया जाएगा। "

पुरोहित की हत्या की जांच को प्राथमिकता

राष्ट्रपति कार्यालय ने फिलीपीन राष्ट्रीय पुलिस को फादर निलो की हत्या की जांच को प्राथमिकता देने का आदेश दिया है।

ज़ारागोज़ा शहर में नुएस्टर्रा सेनोरा डेला निवी गिरजाघर के अंदर पवित्र मिस्सा के दौरान हमलावरों ने फादर निलो को खिड़की से गोली मार दी थी।

फादर निलो तीसरे पुरोहित हैं दूसरे पुरोहित मार्क वेनतुरा की हत्या भी गत्तारान में पवित्र मिस्सा समारोह के बाद हुई थी। जबकि पिछले दिसंबर में फादर मार्सेलिटो पेज़, भी जैन शहर में एक राजनीतिक कैदी की रिहाई की सहायता के कुछ घंटों बाद न्यूवे एसीजा में मारे गए थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.