2018-06-04 14:58:00

रोम स्थित परमधर्मपीठीय लातेरन विश्वविद्यालय के रेक्टर की नियुक्ति


वाटिकन सिटी, सोमवार 4 जून 2018 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने रोम स्थित परमधर्मपीठीय लातेरन विश्वविद्यालय के सिविल कानून के डॉक्टरेट विभाग के समन्वयक प्रोफेसर विंचेन्सो बुओनोमो को लातेरन विश्वविद्यालय का रेक्टर नियुक्त किया है।

 प्रोफेसर बुओनोमो 1 जुलाई 2018 से अपने नये पद में काम करना शुरू कर देंगे।

 प्रोफेसर विंसेन्जो बुओनोमो का जन्म 17 अप्रैल, 1961 को गाएता, इटली में हुआ। 1983 में परमधर्मपीठीय लातेरन विश्वविद्यालय में उटरोक ल्यूर  में डॉक्टर की पदवी हासिल की। उनहोंने राजनयिक करियर के लिए तैयारी के डिप्लोमा के साथ अंतर्राष्ट्रीय कानून में विशिष्टता हासिल की।

1984 में उन्होंने परमधर्मपीठीय लातेरन विश्वविद्यालय के सिविल लॉ के संकाय में पढ़ाना शुरू किया। उन्हें 2001 में परमधर्मपीठीय लातेरन विश्वविद्यालय के सिविल लॉ के ही संकाय में साधारण प्रोफेसर नियुक्त किया गया।

1983 से वे संयुक्त राष्ट्र के संगठनों खाद्य और कृषि (एफएओ, आईएफएडी पीएएम) के लिए सहयोगी और परमधर्मपीठ का प्रतिनिधित्व करते थे। 2007 में उन्हें कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

2014 से वे वाटिकन राज्य के काउंसिलर हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.