2018-05-26 14:40:00

श्रीलंका में बाढ़ पीड़ितों की मदद में काथलिक करीतास


श्रीलंका, शनिवार, 26 मई 2018 (ऊकान)˸ काथलिक कारितास एवं अन्य ख्रीस्तीय समूह श्रीलंका में बाढ़, भूस्खलन एवं बिजली गिरने से पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं।  

आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, 19 जिलों में लगभग 128,000 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें 16 लोगों की मौत हो गयी है और एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

चिलो धर्मप्रांत भारी बारिश और तेज हवाओं से बुरी तरह प्रभावित है।

कारीतास निदेशक फादर अंतोन वैमन क्रूस ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों में नहीं पहुँचा जा सका किन्तु उन क्षेत्रों में भी 250 लोगों के लिए भोज्य पदार्थ भेजा गया है। चिलो धर्मप्रांत में रविवार को पल्ली स्तर पर राशन इकट्ठा की जाएंगी।

37,000 से अधिक विस्थापित लोगों ने कुछ गिरजाघरों सहित 163 निकासी केंद्रों में शरण ली है। फादर ने कहा कि कई लोगों ने अपनी जीविका खो दी है। बाढ़ ने सैंकड़ों जानवरों को बहा दिया है जिसके कारण डेरी एवं खेती से जुड़े किसानों के लिए संकट उत्पन्न हो गया है। पुलिस और सैन्य दलों द्वारा खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

2017 में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण 200 से अधिक लोग मृत्यु के शिकार हुए थे और 78 लोग लापता थे। अधिकारियों का मानना है कि इस वर्ष मरने वालों की संख्या, सरकार द्वारा पहले ही सूचना जारी किये जाने एवं राहत कर्मियों को नाव प्रदान किये जाने के कारण पिछले साल की तुलना में काफी कम है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.