2018-05-25 16:11:00

जीवन की दो आधारशिलाएँ


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 25 मई 2018 (रेई)˸ हम अपने जीवन में किन चीजों को प्राथमिकता देते हैं। अक्सर हम उन्हीं चीजों को पहला स्थान देते हैं जो हमें आनन्द और सुख प्रदान करते हैं। अत्यधिक व्यस्तता के कारण हम न तो अपने परिवार वालों को अपना समय दे पाते और न ही किसी और को, यहाँ तक कि अपने सृष्टिकर्ता ईश्वर के लिए भी एक क्षण निकालना मुश्किल हो जाता है। आज हमें सोचने की आवश्कता है कि हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज क्या है?

संत पापा ने 25 मई को एक ट्वीट प्रेषित कर अपने जीवन पर गौर करने हेतु प्रेरित किया, उन्होंने संदेश में लिखा, "ईश्वर के प्रति प्रेम एवं पड़ोसियों के प्रति प्रेम ही हमारे जीवन की दो आधारशिलाएँ होनी चाहिए।"








All the contents on this site are copyrighted ©.