2018-05-19 15:44:00

पोलैंड के मरियम तीर्थ की जयन्ती समारोह के लिए संत पापा के विशेष राजदूत


वाटिकन सिटी, शनिवार, 19 मई 2018 (रेई)˸ संत पापा फ्राँसिस ने पोलैंड स्थित "सामाजिक न्याय एवं प्रेम की माता" के प्रतिष्ठान की 7वीँ शतवर्षीय जयन्ती के उपलक्ष्य में समारोही ख्रीस्तयाग के अनुष्ठान हेतु कार्डिनल ग्रोकोलेवस्की को अपना विशेष दूत नियुक्त किया।    

कातोविस महाधर्मप्राँत के मरियम तीर्थ पर समारोही मिस्सा बलिदान 27 मई 2018 को सम्पन्न किया जाएगा।

कार्डिनल ग्रोकोलेवस्की के साथ समारोह में दो अन्य याजकों को सह-अनुष्ठाता नियुक्त किया गया है।

1.मोनसिन्योर व्लादेसलाव नेज़पोरेक, संत कुँवारी मरियम एवं संत बारथोलोमियो पल्ली के पल्ली पुरोहित। वे 20 वर्षों तक सामाजिक न्याय एवं प्रेम की माता तीर्थालय के संचालक थे।  

2. डॉन दामियन वॉयतिस्का, रादजिनयोनकोव के संत अल्बर्ट पल्ली के पल्ली पुरोहित।

कार्डिनल ग्रोकोलेवस्की का जन्म 11 अक्टूबर 1939 को पोलैंड के ब्रोद्ही में हुआ था।

संत मरियम एवं संत बर्थोलोमियो महागिरजाघर स्थित यह "सामाजिक न्याय एवं प्रेम की माता" तीर्थ पोलैंड का एक प्रसिद्ध एवं पुराना तीर्थस्थल है जहाँ माता मरियम के अत्यन्त पुरानी चित्रकारियों को सुरक्षित रखा गया हैं। राजा जान त्रितीय सोबिएस्की ने यूरोप पर आक्रमण को रोकने के लिए अपने सैनिकों को वियन्ना ले जाते समय यहाँ रूक कर माता मरियम से प्रार्थना की थी। क्राकोव के धर्माध्यक्ष करोल वायतिला (संत पापा जॉन पौल द्वितीय) सन् 1965 ई. से हर साल तीर्थ हेतु यहाँ आते थे। उन्होंने यहाँ काम एवं प्रतिष्ठा तथा श्रमिकों के अधिकार पर प्रवचन दिया था। जब वे संत पापा बने तब भी उन्होंने विभिन्न अवसरों पर अपना संदेश भेजा।








All the contents on this site are copyrighted ©.