2018-04-30 16:20:00

फिलीपींस में एक काथलिक पुरोहित की हत्या


मनिला, सोमवार 30 अप्रैल 2018 (मैटर्सइंडिया) : उत्तरी फिलीपींस के एक पल्ली में रविवारीय मिस्सा के बाद विश्वासियों से बातें करते वक्त जवान काथलिक पुरोहित की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

कागायन प्रांतीय पुलिस प्रमुख वरिष्ठ अधीक्षक वॉरेन टोलिटो ने एक रिपोर्ट में पीड़ित को टुओ शहर में बरंगय नारुआंगान के पल्ली पुरोहित फादर मार्क अंतोनी यूगा वेंचुरा के रूप में पहचान लिया, जो देश की राजधानी मनीला के उत्तर में 485 किमी में स्थित है।

प्रारंभिक जांच से पता चला कि 37 वर्षीय फादर वेंचुरा 8 बजे मिस्सा के बाद बच्चों और कैरोल के सदस्यों के साथ बातें कर रहे थे उसी दौरान हेलमेट पहने एक आदमी ने फादर को दो बार गोली मार दी और मोटरसाइकिल के चालक के साथ संदिग्ध, बगगा शहर जाने वाले राजमार्ग की ओर भाग गया।

फादर वेंचुरा को वहीं पर मृत घोषित किया गया। पुलिस ने कहा कि फादर को मारने की उद्देश्य अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है।

फिलीपींस के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीबीसीपी) ने इस हत्या की निंदा की।

सीबीसीपी के अध्यक्ष दावाओ के महाधर्माध्यक्ष रोमुलो वल्लेस ने एक बयान में कहा, "हम इस बुरे कृत्य की निंदा करते हैं!" धर्माध्यक्ष पुजुगाराओ महाधर्मप्रांत के पुरोहित की क्रूर हत्या के सदमें में हैं।

उन्होंने कहा, "हम फादर वेंचुरा की अनंत शाति के लिए, फादर के शोकित परिवार के लिए और तुग्वेगाराओ के लोकधर्मियों के लिए प्रार्थना करते हैं। हम महाधर्माध्यक्ष सरजो उटलेग, उनके पुरोहितों और महाधर्मप्रांत के धर्मसंघियों के लिए भी प्रार्थना करते हैं, जो इस वर्ष फिलीपींस में पूरी कलीसिया के साथ पुरोहितों और समर्पित लोगों का वर्ष मना रहे हैं।"

सीबीसीपी की समाचार सेवा ने कहा कि लगभग 7 वर्षों से फादर वेंचुरा, "अपने खनन विरोधी वकालत के लिए और प्रांत में आदिवासियों की मदद के लिए जाने जाते थे।" उन्होंने गतारान और बरंगे मबुनो स्थित संत इसिड्रो लैब्राडोर मिशन स्टेशन में अपनी सेवा प्रदान की थी। वे अपारी के लिसेम में संत थॉमस एक्विनास मेजर सेमिनरी के रेक्टर भी थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.