2018-04-18 15:23:00

क्विलोन धर्मप्रांत के लिए नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति


वाटिकन सिटी,बुधवार 18 अप्रैल 2018 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 18 अप्रैल को भारत के क्विलोन धर्मप्रांतीय पुरोहित फादर पॉल अंतोनी मुल्लासेरी को धर्मप्रांत का नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। वर्तमान में वे क्विलोन धर्मप्रांत के प्रतिधर्माध्यक्ष के रुप में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

संत पापा फ्राँसिस ने क्विलोन धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष स्टानली रोमन के स्तीफापत्र को स्वीकार किया है।

नव नियुक्त धर्माध्यक्ष पॉल अंतोनी मुल्लासेरी का जन्म 15 जनवरी 1960 को क्विलोन धर्मप्रांत के कैथाकोडी में हुआ था। उन्होंने क्विलोन में संत रफाएल के लघु सेमिनरी में प्रवेश किया। ट्रीनिटी लिसेयुम में दर्शनशास्त्र और संत जोसेफ पोंटीफिकल सेमिनरी, आलवे में धर्मशास्त्र की पढ़ाई की। उन्होंने रोम के परमधर्मपीठीय उर्बान विश्वविद्यालय में कलीसिया के कानून सहिंता अनुच्छेद में एक डॉक्ट्रेट की अपाधि हासिल की। 22 दिसंबर 1984 को क्विलोन धर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।

पुरोहिताभिषेक के बाद उन्होंने निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवा दी:

1985-1986: कुंबलाम में संत माइकेल पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित;

1986-1987: वड़कुमठला में तीन राजाओं का पल्ली के पल्ली पुरोहित

1987-1988: संत जोसेफ पल्ली के पल्ली पुरोहित

1988-1990: बाईबिल और धर्मशिक्षा केन्द्र के उप निदेशक और क्विलोन के संत रफाएल माइनर सेमिनरी में प्रीफेक्ट

1990-1994: रोम में कलीसिया की कानून संहिता अनुच्छेद का अध्ययन

1995-2002: बालक येसु महागिरजाघर क्विलोन के पल्ली पुरोहित एवं 1995 के बाद से धर्मप्रांतीय कोर्ट के न्यायाधीश

1997-2006: धर्मप्रांत के कुलपति

2002-2004: तांगस्सेरी में होली क्रॉस पल्ली के पल्लीपुरोहित

2004-2006: संत रफाएल माइनर सेमिनरी क्विलोन के रेक्टर

2006-2012: प्रेरितिक देखभाल के लिए प्रतिधर्माध्यक्ष

2013-2017: क्विलोन के न्यायिक प्रतिधर्माध्यक्ष

2014-2017: क्विलोन में सेंट रफाएल सेमिनरी के आध्यात्मिक निदेशक

2017 के बाद से क्विलोन धर्मप्रांत के प्रतिधर्माध्यक्ष

 








All the contents on this site are copyrighted ©.