2018-04-10 15:59:00

भारत के दो धर्माध्यक्षों की नियुक्ति


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (रेई)˸ भारत की सिरो मलांकरा कलीसिया के धर्माध्यक्षीय धर्मसभा द्वारा चयनित दो धर्माध्यक्षों को संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार 10 अप्रैल को अनुमोदन प्रदान किया।

धर्माध्यक्ष सामुएल मार इरेनियोस (काट्टूकाल्लिल) को पथानामथित्ता धर्मप्रांत के लिए धर्माध्यक्ष चुना गया है जो पहले त्रिवेंद्रम के सहायक धर्माध्यक्ष थे।

धर्माध्यक्ष यूहानोन मार थेयोदोसियुस (कोकुथुनदिल) को मुवात्तुपुजहा धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया है जो पहले महाधर्माध्यक्षीय कार्यालय में धर्माध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे थे।

पथानामथित्ता धर्मप्रांत के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष सामुएल मार इरेनियोस का जन्म 13 मई 1952 को केरल के कादाम्मानित्ता में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 22 दिसम्बर 1978 को हुआ। उन्होंने कई पल्लियों में एक पल्ली पुरोहित के रूप में अपनी सेवायें दी हैं।

वे त्रिवेंद्रम में सिरो मलांकरा की अधिकारिक पत्रिका क्रिस्तावा काहालाम के प्रमुख सम्पादक थे। उन्होंने केरल के कई शिक्षण केंद्रों में भी शिक्षा देने का कार्य किया है। वे 2007 से 2010 तक त्रिवेंद्रम महाधर्मप्रांत के धर्माध्यक्षीय विकर भी रह चुके हैं।

25 जनवरी 2010 को वे त्रिवेंद्रम के सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये थे तथा 13 मार्च 2010 को धर्मध्यक्षीय अभिषेक प्राप्त किया था।

मुवात्तुपुजहा के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष यूहानोन मार थेओदोसियुस का जन्म 8 अप्रैल 1959 को केरल के पुथुस्सेरी भागोन में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 22 दिसम्बर 1985 को हुआ था। उन्होंने रोम से कलीसिया के कानून (कैनन लॉ) में डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की है।  

उन्होंने पल्ली पुरोहित, त्रिवेंद्रम महाधर्मप्रांत के सचिव, लघुगुरूकुल के प्राचार्य, कलीसियाई अदालत के अध्यक्ष, भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के कार्यालय के सदस्य तथा गुरगाँव के विकर जेनेरल के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं।

5 अगस्त 2017 को वे धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए थे तथा 21 सितम्बर 2017 को उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक हुआ था। वे यूरोप तथा ओशिनिया में रहने वाले सिरियाई मलांकारा विश्वासियों के प्रेरितिक विकर हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.