2018-04-07 12:24:00

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संत पापा का ट्वीट संदेश


वाटिकन सिटी, शनिवार 7 अप्रैल 2018 (रेई) : दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाता है। इस दिन लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जाता है तथा सरकारों को स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण तथा उनके सही तरह से क्रियान्वन के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दिन संत पापा फ्राँसिस ने ट्वीट प्रेषित कर सभी लोगों को बीमारों की सेवा और देखभाल करने की प्रेरणा दी।

संदेश में उन्होंने लिखा, “भले समारी की तरह आइये, हम भी बीमार और कष्ट सह रहे लोगों की सेवा-सुश्रुषा करें।”

भला समारी रास्ते में पड़े घायल यात्री को देखते ही उसपर दया आ गई। उसने जाति, धर्म, उँच-नीच की परवाह किये बिना उसकी सेवा-सुश्रुषा की।(लूकस 10, 29-37)

विदित हो विश्व स्वास्थ्य संगठन हर साल इस स्वास्थ्य दिवस पर एक विषय निर्धारित करता है। इस साल स्वास्थ्य दिवस का विषय वैश्विक स्वास्थ्य आवृत्त क्षेत्र (यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज) रखा है। इसके तहत विश्व भर के लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखने का उद्देश्य है। इसके अलावा दुनिया भर के लोगों को बिना किसी आर्थिक समस्या का सामने किए स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराना इस साल का प्रमुख उद्देश्य है।

स्वास्थ्य दिवस – दुनिया भर के लोगों को निरोग बनाने के उद्देश्यों वाली वैश्विक संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। इसी दिन WHO की पहली स्वास्थ्य सभा भी हुई थी। इसके दो साल बाद से यानी कि 7 अप्रैल 1950 से हर साल इसी दिन विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई थी।








All the contents on this site are copyrighted ©.