मेदुगुरी, बुधवार 4 अप्रैल 2018 (वीआर,रेई) : नाइजीरिया के मेदुगुरी शहर में बोको हराम के हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत और 83 अन्य घायल हुए। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सरकार द्वारा इस्लामवादी आतंकवादी समूह से बातचीत शुरु करने के बाद यह सबसे बड़ी घटना है। आतंकियों ने एक सैन्य अड्डे और दो आस-पास के गांवों पर हमला किया।
ईस्टर रविवार रात और सोमवार सुबह तक सरकारी सैनिकों और आतंकियों के बीच गोलीबारी चली। पूर्वोत्तर नाइजीरिया के मेदुगुरी शहर में आतंकवादी घुसपैठ कर रहे थे। यह नौ साल के संघर्ष का केंद्र है।
सेना के प्रवक्ता कर्नल ओनीमा नवाचुकु ने कहा कि इस मुठभेड़ में एक सैनिक सहित पंद्रह व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 83 लोग घायल हो गये हैं उनकी चिकित्सा की जा रही है।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने पहले बोको हरम की हार की घोषणा कर दी थी जो नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में एक इस्लामी राज्य स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।
इस दीर्घ संघर्ष के पिछले 9 वर्षों में, 20,000 से अधिक लोगों की मौत हुई हैं, दो लाख ग्रामीणों को विस्थापित किया गया है और अनगिनत अपहरण के पीड़ित हैं। सैकड़ों परिवारों को आजीविका छोड़ने और बॉर्नो राज्य की राजधानी, मेदुगुरी में शरण लेने के लिए मजबूर किया गया है, जहां वे शिविरों में रह रहे हैं या मेजबान परिवारों के साथ रह रहे हैं।
(Margaret Sumita Minj)
Social: