2018-03-28 16:08:00

युद्धग्रस्त फिलीपीन शहर में पवित्र सप्ताह की कोई धर्मविधि नहीं होगी


मनिला, बुधवार 28 मार्च 2018 (ऊकान) : दक्षिणी फिलीपीन के मारावी शहर में एक वर्ष से आतंकवादी बंदूकधारियों का कब्जा कर लिये जाने के कारण इस वर्ष पवित्र सप्ताह की कोई भी धर्मविधि संपन्न नहीं की जाएगी।

पाँच महीने से चल रहे संधर्ष में मारावी की संत मरिया महागिरजाघर को इस्लामिक राज्य के बंदूकधारियों ने अपवित्र किया और जला दिया था। महागिरजाघर तब से बंद पड़ा हुआ है।

धर्माध्यक्ष एडविन डेला पेना ने आश्वासन दिया कि अन्य पल्लियों में जहाँ युद्ध का प्रभाव नहीं है सामान्य रुप से पवित्र ससप्ताह की पूजन विधियाँ संपन्न की जायेंगी।

गत वर्ष 23 मई को जब इस्लामिक बंदूकधारियों ने मारावी शहर को कब्जे में लिया तभी संत मरिया महागिरजाघर को ध्वस्त कर आग लगा दी।

प्रतिधर्माध्यक्ष फादर तेरेसितो सोगानुब ने कहा कि वे जल्द मारावी शहर लौट नहीं पायेगे। उन्हें आतंकवादी बंदूकधारियों के अपहरण कर लिया था उनकी चिकित्सा अभी भी जारी है। उन्होंने कहा, "मैं अभी तक अपनी नियमित प्रेरितिक कार्यों को करने के लिए वापस जाने में सक्षम नहीं हूँ।"

मुझे विश्वासियों के लिए पवित्र मिस्सा अर्पित करने और अंतर-धार्मिक वार्ता आदि की याद आती है।

फादर ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें बंदूकधारियों ने 4 महीनों तक बंधक बनाकर रखा था। ईश्वर की कृपा से वे जिंदा हैं।

धर्माध्यक्ष पेना ने बताया कि नजदीक के धर्मप्रांत से पुरोहित शहर के विश्वविद्यालय परिसर में विश्वासियों के लिए पवित्र सप्ताह की धर्मविधि सम्पन्न करने के लिए राजी हुए हैं। उन्होंने कहा "मुझे आशा है कि लोग हमें महागिरजाघर के पुनर्निर्माण में आर्थिक रुप से मदद करेंगे, हालांकि उनकी प्राथमिकता "इमारत नहीं बल्कि समुदाय की जरूरत है।"

मनिला के महाधर्माध्यक्ष लुइस अंतोनियो ताग्ले ने काथोलिकों से अपील की है कि वे चालिसा में धन जमाकरने वाले कार्यक्रम में उदारता के साथ भाग लेकर जरुरत मंद धर्मप्रांतों के लिए दान करें।








All the contents on this site are copyrighted ©.