2018-03-21 16:27:00

पुण्य बृहस्पतिवार को संत पापा करेंगे रेजिना चेली का दौरा


रोम, बुधवार, 21 मार्च 2018 (वाटिकन न्यूज़)˸ संत पापा फ्राँसिस 29 मार्च, पुण्य बृहस्पतिवार के दिन रोम स्थित ̎ रेजिना चेली ̎ का दौरा कर, पाद प्रक्षालन की धर्मविधि का अनुष्ठान करेंगे। वे वहाँ रोगियों एवं 8वें विभाग के कैदियों से भी मुलाकात करेंगे।

अपने 5 वर्षों के परमाध्यक्षीय काल में यह चौथी बार है जब संत पापा पुण्य बृहस्पतिवार के दिन जेल का दौरा करेंगे।

वाटिकन सूत्रों के अनुसार इस बार संत पापा रोम के प्रसिद्ध कैदखाना रेजिना चेली का दौरा 29 मार्च की संध्या करेंगे जहाँ वे अंतिम व्यारी की यादगारी मनाते हुए ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे और उसमें वे 12 कैदियों के पैर धोयेंगे, जैसा कि येसु ने अपने चेलों के साथ किया था। 

ख्रीस्तयाग के अलावा वे बीमार कैदियों की भेंट करेंगे तथा जेल के 8वें विभाग में कुछ कैदियोंैसा कि येसु ने अपने चेलों के साथ किय था।  से मुलाकात भी करेंगे।

13 मार्च 2013 में संत पापा चुने जाने के समय से ही उन्होंने पुण्य बृहस्पतिवार की धर्मविधि रोम के संत पेत्रुस महागिरजाघर में नहीं बल्कि कैदखानों एवं रोगियों की देखभाल के लिए निर्मित केंद्रों में सम्पन्न किया है।

विदित हो कि संत पापा ने पहली बार पुण्य बृहस्पतिवार 13 मार्च 2013 को, कसेल देल मारमो का दौरा किया था। 2015 में उन्होंने रिबिबिया कैदखाने तथा 2017 को फ्रोसिनोनिस पालियानो कैदखाने का दौरा किया था।

2014 में उन्होंने रोम के डॉन न्योक्की केंद्र का दौरा किया था जहाँ बुजूर्ग एवं विकलांग लोगों को रखा जाता है। 2016 में उन्होंने कस्तेल नोवो दी पोर्ता जाकर शरणार्थियों से मुलाकात की थी।

पुण्य बृहस्पतिवार, पुण्य सप्ताह के दौरान पास्का त्रिदियुम का एक दिन है। पास्का रविवार को येसु के पुनरूत्थान की यादगारी के साथ पास्का त्रिदियुम समाप्त हो जाता है।  

पुण्य बृहस्पतिवार की इन सभी धर्मविधियों में संत पापा फ्राँसिस ने महिलाओं एवं गैरख्रीस्तीयों के पैर धोने का चुनाव किया है।








All the contents on this site are copyrighted ©.