2018-03-12 15:39:00

कार्डिनल कार्ल लेहमन की मृत्यु पर धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया


जर्मनी, सोमवार 12 मार्च 2018 ( वीआर,रेई) : विश्वव्यापी काथलिक कलीसिया और जर्मनी की कलीसिया, कार्डिनल कार्ल लेहमन की मौत से शोकित है। 81 वर्षीय कार्डिनल लेहमन की मृत्यु रविवार11 मार्च को हुई।

कार्डिनल कार्ल लेहमन की मृत्यु पर धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया। जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल ने कार्डिनल लेहमन के बारे में कहा कि वे कार्डिनल की मृत्यु से अत्यंत दुखी हैं। कार्डिनल लेहमन काथलिक कलीसिया की बड़ी हस्तियों में से एक थे। जर्मन टेलीविजन ने कार्डिनल कार्ल लेहमैन के निधन होने की खबर दी। मेर्केल ने कहा कि वे कार्डिनल के साथ किये अच्छे वार्तालाप और बैठकों की याद करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट करती हैं। चांसलर ने उन्हें एक "असाधारण प्रतिभाशाली मध्यस्थ" कहा। उन्होंने न केवल जर्मन काथलिकों और रोम के बीच वार्ता में बल्कि "काथलिक कलीसिया, अन्य ख्रीस्तीय सम्प्रदाय और अन्य धर्मों के विश्वासियों के बीच मध्यस्थ का काम किया था।"

जर्मनी काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष कार्डिनल रेनहार्ड मार्क्स ने एक बयान में कहा कि सम्मेलन के पूर्वाध्यक्ष कार्डिनल कार्ल लेहमन का रविवार को मैनचेस स्थित अपने घर में निधन हुआ। कार्डिनल लेहमन को पिछले सितंबर में एक स्ट्रोक हुआ था और हाल के दिनों में वे गंभीर रुप से बीमार थे। पूरे देश के काथलिक ने उनके लिए प्रार्थना की थी। उन्होंने कहा कि "जर्मनी की कलीसिया एक महान व्यक्ति के सामने विनम्रतापूर्वक झुकती है" जिसने "दुनिया भर में काथलिक कलीसिया को प्रभावित किया था।"

कार्डिनल लेहमन का जन्म 16 मई 1936 को जर्मनी के सिंगमारिजेन शहर में हुआ था। वे ईशशास्त्र के प्रोफेसर थे। 1983 में उनकी धर्माध्यक्षीय अभिषेक हुआ और वे मेनज़ के धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये। उन्होंने कहा, "धर्माध्यक्ष का पद लोगों द्वारा सम्मान पाने के लिए नहीं है, लेकिन यह एक मिशन है। धर्माध्यक्ष यहां अधिकार जमाने के लिए नहीं, बल्कि सेवा करने के लिए हैं।"

सन् 2001 में संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने उन्हें कार्डिनल बनाया।

जर्मन धर्माध्यक्ष सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने देश के 23 लाख से अधिक काथलिकों का 20 वर्षों तक नेतृत्व किया।

21 मार्च को उनका अंतिम संस्कार मेनज़ महागिरजाघर में किया जाएगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.