2018-03-09 16:06:00

आज जरा रुक जायें और प्रार्थना में समय बितायें,संत पापा फ्राँसिस


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 9 मार्च 2018 ( रेई) : संत पापा फ्राँसिस शुक्रवार 9 मार्च को संत पेत्रुस महागिरजाघर में पुर्वाहन 5 बजे से “प्रभु के लिए 24 घंटे” के दौरान पश्चाताप की धर्म विधि की अगवाई करेंगे। आज के लिए संत पापा ने दो ट्वीट प्रेषित किया है

पहले संदेश में उन्होंने लिखा,“बहुत से कार्यकलापों की व्यस्तता में, जो वास्तव में महत्वपूर्ण है उसकी हम अक्सर उपेक्षा करते हैं और वह है हमारा आध्यात्मिक जीवन और ईश्वर के साथ हमारा रिश्ता। तो आज जरा रुक जायें और प्रार्थना में समय बितायें।”

एवं दूसरे संदेश में उन्होंने लिखा, “पापस्वीकार संस्कार द्वारा हम ईश्वर के पास वापस जाने का रास्ता पाते हैं और जीवन के अर्थ को फिर से खोज निकालते हैं।”

विदित हो कि दया के असाधारण जुबली वर्ष 2016 में काथलिक कलीसिया ने पास्का पर्व की तैयारी हेतु चालिसा के तीसरे सप्ताह के शुक्रवार को “प्रभु के लिए 24 घंटे” का विशेष दिन घोषित किया था और इस दिन नवीन सुसमाचार प्रचार हेतु गठित परमधर्मपीठीय ने विश्व के सभी कलीसियाओं को पापस्वीकार संस्कार का संचालन करने हेतु निवेदन किया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.