2018-02-21 17:22:00

सीरिया: विद्रोहियों के घरों को घेरा, 190 से अधिक लोगों की मौत :कार्ड ज़ेनारी


वाटिकन सिटी, बुधवार 21 फरवरी 2018 (वाटिकन न्यूज) : सीरिया की राजधानी में भी मोर्टार बम दर्ज किए गये हैं। प्रेरितिक राजदूत कार्डिनल ज़ेनारी ने बताया कि युद्ध और हिंसा बढ़ती जा रही है। इस बीच, तुर्की अफरीन में कुर्द सैनिकों को घेरने की तैयारी कर रहा है।

दमिश्क के पूर्वी उपनगरों में हिंसा जारी है। सीरिया के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्रोहियों और असद के सैनिकों द्वारा राजधानी के पूर्वी क्षेत्र को घेरने पर सीरिया की सरकार द्वारा शुरू किए गए हवाई हमलों के कारण पचास नागरिकों की मौत हो गई। स्वतंत्र समूहों की अनुमानित रिपोर्ट बताती है कि रविवार के बाद से 194 लोग मारे गये हैं और करीब 500 लोग घायल हैं। पीड़ितों में 52 बच्चे और 29 महिलाएं भी है। इसके अलावा सीरियाई आधिकारिक समाचार एजेंसी, विद्रोहियों को दमिश्क में मोर्टार हमलों का श्रेय देती है, जिसके कारण कम से कम 5 लोगों की मौत और 50 घायल हो गए।

यूनिसेफ: अलेप्पो की बदतर स्थिति

यूनिसेफ इटली का कहना है कि अलेप्पो की स्थिति बहुत गंभीर है। जनवरी में 60 बच्चों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी का दावा है कि पूर्वी घुटा में जहां घेराबंदी है, सीरिया के 95% लोग रहते हैं और वहाँ मानवतावादी आपातकाल" चल रहा है। लगभग 400 हजार नागरिक इस क्षेत्र में रहते हैं और सरकार ने राजधानी पर विद्रोहियों द्वारा मिसाइल लॉन्च को खत्म करने के लिए उनपर नियंत्रण हासिल करने का इरादा किया है।

आतंकवादियों के धेरे में ख्रीस्तीय भी मारे गये. कार्डिनल जेनारी

राजधानी में हिंसा की स्थिति के बारे में सीरिया के प्रेरितिक राजदूत कार्डिनल मारियो ज़ेनारी का कहना है कि ख्रीस्तीय समुदाय और सभी परिवारों के स्कूल जाने वाले बच्चे भय में जी रहे हैं। उन्होंने कहा," खासकर पुराने दमिश्क इलाके में गिरने वाले रॉकेट और मोर्टारों को देखते हुए, गत सप्ताह कुछ ख्रीस्तीय स्कूलों के बंद किया गया। दमिश्क में हर जगह, विशेष कर ख्रीस्तीयों के इलाकों में तो रॉकेट ज्यादा ही से गिरते हैं।''

कार्डिनल जेनारी ने बताया कि कुछ समय के लिए लड़ाई रुकी थी पर पूर्वी घुटा में विद्रोहियों की घेराबंदी और हमलों का जवाब सरकार को देना पड़ा। प्रेरितिक राजदूत ने 23 फरवरी शुक्रवार को शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा : "हम प्रार्थना के हथियार पर विश्वास करते हैं।"








All the contents on this site are copyrighted ©.