2018-02-21 17:04:00

संत पापा द्वारा निर्धारित शांति हेतु प्रार्थना दिवस में संत इजीदियो समुदाय की सहभागिता


रोम, बुधवार 21 फरवरी 2018 (रेई) : संत इजीदियो समुदाय संत पापा फ्राँसिस द्वारा अगामी शुक्रवार 23 फरवरी को निर्धारित किये गए शांति के लिए उपवास और प्रार्थना के दिन में रोम के सांता मरिया त्रासतेवेरे महागिरजाधर में और उसी समय इटली के विभिन्न शहरों में कार्यरत इजीदियो समुदाय स्थानीय समय अनुसार आठ बजे विशेष प्रार्थना सभा के लिए एकत्रित होंगे।  

संत पापा ने दक्षिण सुडान और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में शांति हेतु प्रार्थना और उपवास की अपील की है। इन दोनों अफ्रीकी देशों में बहुत अधिक हिंसा, गरीबी और राजनीतिक अस्थिरता और जातीय विभाजनों का वर्चस्व हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान इन देशों की ओर जानी चाहिए। इन देशों में शांति का स्थापना बहुत जरूरी है।

दक्षिण सूडानी शरणार्थियों की स्थिति गंभीर है, लाखों लोग गृहयुद्ध के कारण अपने घरों को छोड़कर युगांडा, इथियोपिया और केन्या में शरणार्थी शिविरों में रहते हैं। उत्तरी युगांडा के न्युमांज़ी में, संत एजीदियो समुदाय 2014 में "शांति का स्कूल" खोला है, जो हजारों बच्चों को शिक्षा की गारंटी देता है और कई दक्षिण सूडानी शरणार्थियों, अनेक महिलाओं को रोजगार के अवसर भी देता है, जो युद्ध से पहले शिक्षक थे।

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, जो प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध देश है, संघर्ष और अन्याय की सीमा को पार कर लिया है। जिसने बुजुर्गों और बच्चों जैसे सबसे कमजोर वर्गों को बुरी तरह प्रभावित किया है। यहाँ की लोकतांत्रिक प्रक्रिया जोखिम में है। संत एजीदियो समुदाय कांगो की राजधानी और अन्य शहरों में मौजूद है। उपनगरों में नाबालिगों के लिए कई वर्षों से ‘शांति का स्कूल’ चला रहे हैं। वे सड़क पर जीने वाले बच्चों की कठिन परिस्थितियों के प्रति जागरूक हैं। उन्हें समाज में फिर से लाने के लिए परियोजनाएं सक्रिय हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.