2018-02-19 15:28:00

येसु हमारी प्यास बुझाना चाहते हैं, फादर होसे टोलेंटीनो मेंडोन्सा


अरिच्चा, सोमवार,19 फरवरी 2018 (रेई) : अरिच्चा स्थित ‘कासा देल दिवीनो मायेस्त्रो’ आध्यात्मिक साधना केंद्र में सोमवार 19 फरवरी को संत पापा एवं रोमी कार्यालय के कर्मचारियों की आध्यात्मिक साधना के संचालक पुर्तगीज फादर होसे टोलेंटीनो मेंडोन्सा ने अपने प्रवचन के लिए उस वाक्यांश को चुना है कि प्रेरित योहन ने प्रकाशना-ग्रंथ के अंतिम अध्याय में येसु के मुँह से निकलती है।" जो प्यासा है वह आये।" (प्रकाशना, 22,17)

येसु बिना शर्त प्रेम करते हैं

फादर होसे ने कहा,"येसु अपने स्वयं की अपूर्णता में, अपने खालीपन में हमारे पास आते हैं वे हमारे सामने खड़े हैं और इस वाक्यांश को दोहराते है, जो प्यासा है वह आये।"  येसु जीवन जल की बात करते हैं, वे बिना शर्त प्रेम करते हैं, वे जानते हैं कि हम अभी भी "अधूरे और पूर्णता के लिए कार्य कर रहे हैं।" फादर होसे सुझाव देते हुए कहा चूँकि यह येसु का अंतिम निमंत्रण है, हमें इसे स्वीकार करने की आवश्यकता है कि हम लोग प्यासे हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात, यह है कि "हम कितने प्यासे हैं।"

  प्यास एक शिक्षक है

जैसा कि किसी भी निर्जलित व्यक्ति का इलाज पानी है। अमेरिकी कवि एमिली डिकिन्सन का हवाला देते हुए फादर ने कहा, "प्यास से पानी की महत्ता सिखायी जाती है।" उन्होंने सवाल किया कि "क्या हम हमारे प्यास को जागरूकता का एक स्कूल बना सकते हैं ? अपनी और ईश्वर के प्रति जागरुकता।" हमारे प्यास में कोई शक नहीं है क्योंकि यह "दर्दनाक है।"  येसु हमारे "अस्तित्व के सबसे गहरा आयामों के बारे में बातचीत करने के लिए हमें आमंत्रित किया है, ताकि हम हर मानव में उस प्यास : रिश्ता, स्वीकृति और प्यार के लिए प्यास" को पूरा कर सकें।








All the contents on this site are copyrighted ©.