2018-02-13 16:06:00

ख्रीस्तीयों एवं हिन्दूओं ने मिलकर करुणा के मिशनरी फा. मेरियन की याद की


ओडिशा, मंगलवार, 13 फरवरी 2018 (एशियान्यूज़): ओडिशा के हजारों ख्रीस्तीयों एवं हिन्दूओं ने पोलैंड के मिशनरी फादर मरियन ज़ेलाजेक का जन्म दिवस मनाया जिन्होंने अपना जीवन ग़रीबों, हाशिये पर जीवन यापन करने वाले लोगों, कुष्ठ रोगियों, बच्चों एवं आदिवासियों के लिए समर्पित किया था।

कटक भुनेश्वर के महाधर्माध्यक्ष जॉन बरवा ने कहा कि फादर मरियन के 56 सालों के उत्साही मिशन ने विश्व को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है कि कोई भी समाज तभी उन्नति कर सकता है जब उस समाज के बीमार अथवा स्वस्थ, धनी अथवा गरीब, शिक्षित या अशिक्षित सभी का ख्याल रखा जाता है।

स्मृति दिवस का उत्सव पुरी के निष्कलंक गर्भागमन गिराजघर में मनाया गया जहाँ फादर मरियन ने अपने जीवन के अंतिम समय को व्यतीत किया था। उनकी मृत्यु 20 अप्रैल 2006 को हुई थी।

करीब 2,500 श्रद्धालुओं के साथ महाधर्माध्यक्ष बरवा ने ख्रीस्तयाग का अनुष्ठान किया जिसमें 45 पुरोहितों एवं 20 धर्मबहनों के साथ-साथ ख्रीस्तीय एवं हिन्दू भी उपस्थित थे।

समारोह में कई राजनीतिक नेता एवं कलीसियाई धर्मगुरू भी उपस्थित हुए जिनमें पोलैंड के राजदूत अदम बुराकोस्की प्रमुख थे।

समारोह के अंत में महाधर्माध्यक्ष ने फादर मेरियन की संत घोषणा प्रक्रिया की शुरूआत की भी घोषणा की। फादर मरियन ओडिशा में "बापा" (पिता) पुकारे जाते हैं। उनका सम्मान सभी लोग करते हैं।

पुरी के कुष्ठ रोग केंद्र ‘करुणालय’ जिसकी स्थापना फादर मेरियन ने की है, उसके महानिदेशक फा. बपतिस्त डीसूजा ने कहा, "अपने प्रयासों एवं कार्यों के द्वारा ‘बापा’ हमें अब भी प्रेरित करते हैं। वे उन सभी लोगों के हृदयों में बसते हैं जिन्हें वे प्यार करते। उनकी विरासत अमर है।"

इस महान मिशनरी का जन्म 30 जनवरी 1918 को पोलैंड में हुआ था।








All the contents on this site are copyrighted ©.