2018-02-01 16:29:00

समर्पित व्यक्ति प्रेम के प्रवर्तक हैं


पोलैंड, बृहस्पतिवार, 1 फरवरी 2018 (रेई): "आज के विश्व में समर्पित व्यक्ति प्रेम के प्रवर्तक हैं।" यह बात धर्माध्यक्ष जेकब किचिनस्की सी. एम. एफ ने 31 जनवरी को, पोलैंड के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के मुख्य आवास पर, एक प्रेस सम्मेलन में 32वीं विश्व समर्पित दिवस के पूर्व कही।

2 फरवरी को प्रभु के समर्पण महापर्व पर विश्व समर्पित दिवस मनाया जाता है।

पौलेंड के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के समर्पित एवं धर्मसमाजी संस्थाओं के लिए बने विभाग के अध्यक्ष धर्माध्यक्ष जेकब किचिनस्की ने प्रेस सम्मेलन में इस बात को रेखांकित किया कि विश्व समर्पित दिवस संत पापा जॉन पौल द्वितीय द्वारा स्थापित की गयी है, जो प्रभु के मंदिर में समर्पण के दिन 2 फऱवरी को पड़ता है। उन्होंने कहा कि समर्पित जीवन का मूल है ईश्वर के प्रेम को प्रकट करना। अतः समर्पित व्यक्ति आज के विश्व में प्रेम के प्रवर्तक हैं। वे यह भी प्रकट करते हैं कि ईश्वर के प्रति निष्ठा एवं लोगों के प्रति निष्ठा क्या है। ईश्वर के प्रति प्रेम एवं निष्ठा के संदेश को अमल करते हुए वे एकता की संस्कृति का निर्माण करते हैं जिसकी आज हमें आवश्यकता है।

इस वर्ष के प्रेस सम्मेलन में मुख्य रूप से अक्तूबर 2018 में होने वाली युवाओं को समर्पित धर्माध्यक्षीय धर्मसभा की पृष्ठभूमि पर, समर्पित व्यक्तियों द्वारा युवाओं के सहयोग पर जोर दिया गया।

पौलेंड में 56 धर्मसमाजी संस्थाओं में करीब 9,302 पुरोहित एवं 1,313 धर्मबंधु हैं। 105 धर्मसंघों में कुल 18 हजार धर्मबहनें हैं, 1,281 मठवासी धर्मबहनें 83 विभिन्न मठों में रहती हैं तथा 1 हजार से ज्यादा लोकधर्मी संगठन हैं, 267 समर्पित कुँवारी, 305 समर्पित विधवे एवं 2 समर्पित विधुर हैं वहाँ दो एकांत मठवासी भी हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.