2018-01-29 16:09:00

संत पापा द्वारा अहमदाबाद (भारत) के धर्माध्यक्ष की नियुक्ति


वाटिकन सिटी, सोमवार 29 जनवरी 2018 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने अहमादबाद के पुरोहित अथनासियुस रत्ना स्वामी स्वामियादियन को अहमदाबाद धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष नियुक्त किये। वर्तमान में वे बड़ौदा में अंतर-धर्मप्रांतीय मेजर सेमिनरी वियन्नी विहार के रेक्टर हैं।  

फादर अथनासियुस रत्ना स्वामी स्वामियादियन का जन्म 10 फरवरी 1961 को तामिनाडू राज्य में कोट्टार धर्मप्रांत के पारामपुक्काराइ में हुआ। उन्होंने संत चार्ल्स मेजर सेमिनरी, नागपुर में पढ़ाई की। उसके बाद रोम में परमधर्मपीठीय ग्रेगोरियन यूनिवर्सिटी में उन्होंने क्लिनिकल साइकोलॉजी में स्नात्कोत्तर की डिग्री हासिल की। 29 मार्च 1989 को अहमदाबाद धर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषक हुआ।

अभिषेक के बाद उन्होंने विभिन्न स्थानोम और पदों में अपनी सेवा प्रदान की।

1989-1991: साणंद में सहायक पल्लीपुरोहित।

1991-1993: अहमदाबाद में समत जोसेफ माइनर सेमिनरी के रेक्टर।

1993-1994: संत जेवियर्स हाई स्कूल, चावदपुरा के डीन।

1994-1998: परमधर्मपीठीय ग्रेगोरियन यूनिवर्सिटी, रोम में अध्ययन।

1998-2002: श्रद्धा अंतर-धर्मप्रांतीय आयोग, अहमदाबाद के रेक्टर।

2002-2012: अहमदाबाद में सेंट जोसेफ के माइनर सेमिनरी के रेक्टर और सेमिनरी गुजरात विद्या दीप,

     बड़ौदा के आध्यात्मिक निर्देशक।

2012 से अंतर-धर्मप्रातीय मेजर सेमिनरी वियन्नी विहार के रेक्टर, बड़ौदा, गुजरात विद्या दीप, बड़ौदा में प्रोफेसर और आध्यात्मिक निदेशक और संत जोसेफ के माइनर सेमिनरी, अहमदाबाद के आध्यात्मिक निदेशक और अहमदाबाद धर्मप्रांत का सलाहकार थे। 








All the contents on this site are copyrighted ©.