2017-12-27 15:16:00

केरल में क्रिसमस के त्योहारों पर चक्रवात ओखी की छाया पड़ी


कोची, बुधवार 27 दिसम्बर 2017 (मैटर्स इंडिया) : केरल में 25 दिसम्बर सोमवार को क्रिसमस की विशेष प्रार्थना,  मध्यरात्रि मिस्सा समारोह इस वर्ष काफी फीका लगा। इसका कारण पिछले महीने चक्रवात ओक्खी के कारण बड़े पैमाने पर जान-माल की तबाही है।

पूरे राज्य के महागिरजाघरों और गिरजाघरों में वरिष्ठ धर्माध्यक्षों और पुरोहितों ने क्रिसमस धर्मविधि का अनुष्ठान किया और विश्वासी समुदाय को क्रिसमस का संदेश दिया।

समुद्र तटीय गांव पुन्थुरा के गिरजाघर में आयोजित मध्यरात्रि पवित्र युखारीस्तीय समारोह में 59 मछुवारों ने भाग लिया जो समुद्र में फंसे हुए थे और बाद में उन्हें बचाया गया था।

पट्टाम स्थित संत मरियम महागिरजाघर में सीरो मलंकरा काथलिकों के सिए कार्डिनल मार क्लीमिस ने पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान किया। पलायाम शहर के संत जोसेफ महागिरजाघर में महाधर्माध्यक्ष सूसा पाकियम ने ख्रीस्तयाग अर्पित किया। प्रार्थना के दौरान महाधर्माध्यक्ष सूसा ने कहा कि कलीसिया ओक्खी पीड़ितों के पुनर्वास के लिए एक व्यापक पैकेज पर विचार कर रही है। उन्होंने चक्रवात पीड़ितों के परिजनों की मदद करने के बारे में भी कहा।

अपने क्रिसमस संदेश में मुख्य मंत्री पिनाराया विजयन ने लोगों से आग्रह किया कि वे चक्रवात में पीड़ित लोगों के साथ रहें, क्योंकि राज्य अभी भी इस सदमे से उबरने में सफल नहीं हुआ है।

राज्यपाल पी सदाशिवम ने शुभकामनाएं दी, ″क्रिसमस ‘प्रेम, करुणा, उदारता और क्षमा की अनन्त आत्मा’ के साथ लोगों के जीवन को समृद्ध करे और उनके सामाजिक सद्भाव को मजबूत करे।″








All the contents on this site are copyrighted ©.