2017-12-23 13:24:00

संत पापा फ्राँसिस ने अमेरिका के नये राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया


वाटिकन सिटी, शनिवार,23 दिसम्बर 2017 (वीआर,रेई) :  संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार 22 दिसम्बर को वाटिकन के प्रेरितिक भवन में परमधर्मपीठ के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के नये राजदूत कलिस्ता एल. गिंगरिच का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

राजदूत के रूप में उनकी मुख्य जिम्मेदारी परमधर्मपीठ और यू.एस. सरकार के बीच संपर्क स्थापित करने की होगी। सुश्री गिंगरिच को मई में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पद पर नामित किया गया था और 16 अक्टूबर को सीनेट द्वारा इसकी पुष्टि की गई।

राजदूत गिंगरिच एक मल्टीमीडिया उत्पादन और अरलिंगटन, वर्जीनिया में परामर्शदाता कंपनी के पूर्व अध्यक्ष और गिंगरिच उत्पादन के सीईओ हैं। वे बच्चों के अमेरिकी इतिहास श्रृंखला "एलिस द एलिफेंट" की लेखिका हैं और "री-डिसकभरिंग गॉड इन अमेरिका" की सह-लेखिका हैं।" सुश्री गिंगरिच कई ऐतिहासिक वृत्तचित्र फिल्मों के निर्माता भी हैं।

उन्होंने वाशिंगटन के निष्कलंक गर्भागमन महागिरजाघर के क्वायर में करीब दो दशक तक गाया है इससे पहले, सुश्री गिंगरिच ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में कांग्रेस के एक सहयोगी के तौर पर काम किया है और वे गिंगरिच फाउंडेशन की अध्यक्ष थी, जो उदारता के कार्यों का समर्थन करता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.