2017-12-21 16:31:00

प्रेम के बिना जीवन व्यर्थ


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 21 दिसम्बर 2017 (रेई): संत पापा फ्राँसिस ने प्रेम की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने बृहस्पतिवार 21 दिसम्बर को एक ट्वीट संदेश प्रेषित कर कहा, "प्रेम के बिना, जीवन एवं विश्वास दोनों ही व्यर्थ हैं।"

ख्रीस्त जयन्ती प्रेम का त्योहार है। ईश्वर ने प्रेम के कारण अपने एकलौते पुत्र को मानव की मुक्ति के लिए संसार में भेजा। वे हमें भी प्रेम करने हेतु बुलाते हैं। यही कारण है कि यदि हममें प्रेम का अभाव हो तो हमारा जीवन एवं विश्वास व्यर्थ है।

संत पौलुस प्रेम की विशेषता बतलाते हुए कहते हैं, "प्रेम सहनशील और दयालु होता है। प्रेम न तो ईष्या करता है, न डींग मारता, न घमंड करता है। प्रेम अशोभनीय व्यवहार नहीं करता। वह अपना स्वार्थ नहीं खोजता। ...वह बुराई का लेखा नहीं रखता है।" (1कोरि.13: 4-5)








All the contents on this site are copyrighted ©.