2017-12-20 15:05:00

सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल बेर्नार्ड लॉ का निधन


रोम, बुधवार, 20 दिसम्बर 2017 (रेई) : रोम के संत मरिया मेजर महागिरजाघर के प्रधान पुरोहित एवं बोस्टन (अमेरिका) के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल बेर्नार्ड फ्राँसिस लॉ का निधन आज सुबह एक लंबी बीमारी की वजह से हुई। वे 86 वर्ष के थे।

उनके निधन के साथ ही सार्वभौमिक काथलिक कलीसिया के कार्डिनल मण्डल में कार्डिनलों की कुल संख्या 216 हो गयी है जिनमें 120 कार्डिनल 80 वर्ष की उम्र से कम हैं, अतः, भावी कलीसियाई परमाध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने योग्य हैं और 96 कार्डिनल 80 वर्ष की उम्र से उपर होने के कारण चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे।

कार्डिनल बेर्नार्ड फ्राँसिस लॉ का जन्म 4 नवम्बर 1931 को मेक्सिको के तोर्रेओन में हुआ था। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में अपनी पढ़ाई पूरी की। उसके बाद संत बेनेदिक्त लॉस एंजिल्स में संत जोसेफ सेमिनरी में प्रवेश किया और 1955 से 1961 तक, वोर्थिंगटन, ओहियो में पोंटीफिकल जोसेफिनम कॉलेज में अध्ययन किया।

21 मई 1961 को नाचेज-जैकसन (वर्तमान में जैक्सन) धर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। 1963 से 1968 तक वे नाचेज-जैकसन धर्मप्रांतीय अखबार ‘मिस’ के संपादक थे। 1968 से 1971 तक वे अंतरधार्मिक मामलों और ख्रीस्तीय एकता वर्धक हेतु गठित एनसीसीबी समिति के निदेशक थे।

22 अक्टूबर 1973 को वे मोंटाना में स्प्रिंगफील्ड के केप गिररदेव के धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये और 5 दिसम्बर 1973 को उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक हुआ।  कार्डिनल हुम्बेरतो मेडिरोस के स्थान पर संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने उन्हें 11 जनवरी 1984 को बोस्टन के महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया था।

25 मई 1985 के सम्मेलन में संत पापा जॉन पॉल द्वितीय द्वारा कार्डिनल घोषित और बनाये गये।

संयुक्त अमेरिका की ओर से कार्डिनल बेर्नार्ड काथलिक-यहूदी संबंधों की प्रगति में काथलिकों के प्रवक्ता रहे थे। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रीय काथलिक सम्मेलन के कई पदों पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। बोस्टन के महाधर्माध्यक्ष पद से 13 दिसंबर 2002 को सेवानिवृत हुए।

27 मई 2004 से 21 नवम्बर 2011 तक उन्होंने रोम स्थित संत मरिया मेजर महागिरजाघर के प्रधान पुरोहित के रुप में अपनी सेवा दी।

गुरुवार, 21 दिसंबर, 2017 को, 15.30 बजे वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाधर में कार्डिनल बर्नार्ड फ्रांसिस लॉ का अंतिम संस्कार समारोह किया जाएगा। धर्माध्यक्षों, महाधर्माध्यक्षों और कार्डिनलों के साथ कार्डिनल मंडल के डीन कार्डिनल सुदानो ख्रीस्तयाग समारोह अर्पित करेंगे।

पवित्र मिस्सा के अंत में संत पापा फ्राँसिस कार्डिनल बर्नार्ड फ्रांसिस लॉ की अंतिम धर्म-विधि और प्रार्थना का अनुष्ठान करेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.