2017-12-19 16:27:00

संत पापा ने धन्य घोषणा हेतु प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 19 दिसम्बर 2017 (रेई): सन्त पापा फ्राँसिस ने सोमवार 18 दिसम्बर को कार्डिनल आन्जेलो आमातो के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा 19 की धन्य घोषणा एवं 8 की प्रभु सेवक की घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया।

इनमें प्रमुख हैं, फ्राँस के धर्मप्रांतीय पुरोहित, प्रभु सेवक जोवान्नी बपतिस्ता फौक्वे, जिनका जन्म 12 सितम्बर 1851 को तथा मृत्यु 5 दिसम्बर 1926 को हुआ था।

स्पेन के येसु समाजी पुरोहित प्रभु सेवक तीबुरसियो अरनाईज़ मुनोज़ को जिनका जन्म 11 अगस्त 1865 को तथा मृत्यु 18 जुलाई 1926 को हुआ था।

बेनेजुएला की सीएरावास दी येसु धर्मसमाज की संस्थापिका प्रभु सेविका मरिया कार्मेल रेनदीलेस मारतिनेज को जिनका जन्म 11 अगस्त 1903 को तथा मृत्यु 9 मई 1977 को हुआ था।

विनकोली के संत पेत्रुस धर्मसमाज के फादर प्रभु सेवक थेवदोर इल्लेरा देल ओलमो, एवं उनके 15 शहीद साथियों को जिनकी हत्या 1936 और 1937 के बीच स्पेन में विश्वास के नाम पर अत्याचार के दौरान हुई थी।  

पोलैंड के प्रभु सेवक कार्डिनल स्तेफन वैसजैनस्की, जिनका जन्म 3 अगस्त 1901 को तथा मृत्यु 28 मई 1981 को हुआ था।

स्पेन के प्रभु सेवक येसु समाजी पुरोहित फादर अलफोंसो बारजाना जिनका जन्म 1530 में और मृत्यु 31 दिसम्बर 1597 को हुआ था।

रूस के येसु ख्रीस्त के पुनरूत्थान धर्मसमाज के प्रभु सेवक फादर पौल स्मोलिकोस्की को जिनका जन्म 4 फरवरी 1849 को तथा मृत्यु 11 सितम्बर 1926 को हुआ था।

आयरलैंड के पवित्र क्रूस धर्मसमाज के पुरोहित प्रभु सेवक फादर पात्रित्सियो पैतोन को जिनका जन्म 9 जनवरी 1909 को तथा मृत्यु 3 जून 1992 को हुआ था।

स्पेन के अगुस्टीनियन सिस्टर्स रेकोल्लेत्ते के मठवासी धर्मसमाज की संस्थापिका प्रभु सेविका संत जोसेफ की मरिया अन्ना को जिनका जन्म 5 अगस्त 1568 तथा मृत्यु 15 अप्रैल 1638 में हुआ था।

पुर्तगाल की फातिमा की माता मरियम की सेविकाओं के धर्मसंघ की स्थापिका प्रभु सेविका लुईसा मरिया को जिनका जन्म 12 फरवरी 1877 में तथा मृत्यु 20 अगस्त 1973 में हुआ था।

इटली की संत अन्ना की पुत्रियों के धर्मसंघ की धर्मबहन प्रभु सेविका मुक्तिदाता की अन्ना को जिनका जन्म 22 फरवरी 1842 तथा मृत्यु 7 जून 1885 को हुआ था।

इटली की लोकधर्मी प्रभु सेवक मरिया अंतोनिया सामा को जिनका जन्म 2 मार्च 1875 को तथा मृत्यु 27 मई 1953 को हुआ था। 








All the contents on this site are copyrighted ©.