2017-12-09 15:00:00

विश्व शांति हेतु प्रार्थना में निदरलैंड के धर्माध्यक्ष एक साथ


वाटिकन सिटी, शनिवार, 9 दिसम्बर 2017 (रेई): निदरलैंड के धर्माध्यक्षों ने अपने विश्वासियों को निमंत्रण दिया है कि वे सभी धर्मप्रांतों में शांति हेतु रोजरी प्रार्थना करें, खासकर, वर्ष के हरेक माह माता मरियम के पर्व के दिनों में। उन्होंने निमंत्रण दिया है कि धर्माध्यक्ष एवं विश्वासी विश्व में शांति की कृपा के लिए प्रार्थना करें।

13 अक्टूबर 2017 को फातिमा की माता मरियम के दिव्यदर्शन की 100वीं जयन्ती मनायी गयी थी। धर्माध्यक्षों ने पत्र में इस बात को प्रकाशित किया है कि प्रार्थना करने हेतु माता मरियम के निमंत्रण का समापन नहीं हुआ है। शांति हेतु रोजरी करने का निमंत्रण आज के विश्व के लिए अत्यन्त अर्थपूर्ण है।

धर्माध्यक्षों के प्रेरितिक पत्र में लिखा गया है कि "शांति के लिए प्रार्थना हमें ईश्वर का साधन बनायेगा तथा यह अति सुन्दर होगा यदि श्रद्धालु इस अवसर पर एक साथ प्रार्थना करेंगे। अलग-अलग प्रार्थना करने में यह निश्चित नहीं होगा कि वे बहुतों के साथ प्रार्थना कर रहे हैं अथवा नहीं।"  

धर्माध्यक्षों ने कहा कि यह पहल संत पापा फ्राँसिस के निमंत्रण का प्रत्युत्तर है जिसको उन्होंने रोम की तीर्थयात्रा के दौरान डच प्रतिनिधियों को 8 अक्टूबर 2016 को दिया था कि जितनी बार संभव हो वे रोजरी प्रार्थना का जाप करें।

निदरलैंड के धर्माध्यक्षों के वेबसाईट में सभी को निमंत्रित करते हुए कहा गया है कि धर्माध्यक्षों के इस प्रयास में आप भी शामिल हो सकते हैं जिसमें हर महीना एक सूचना जारी की जायेगी कि शांति के लिए कब और कहाँ प्रार्थना की जायेगी। 








All the contents on this site are copyrighted ©.