2017-12-07 15:52:00

फादर जेम्स अनापरम्बिल अल्लेप्पी धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष नियुक्त


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 7 दिसम्बर 2017 (रेई): संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 7 दिसम्बर को केरल के अल्लेप्पी धर्मप्रांत के लिए मान्यवर फादर जेम्स रफाएल अनापरम्बिल को नया धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष जेम्स रफाएल अनापरम्बिल का जन्म 7 मार्च 1962 को अल्लेप्पी धर्मप्रांत के कानडाकाडाभू में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 17 दिसम्बर 1986 में अल्लेप्पी धर्मप्रांत के लिए हुआ था। पुरोहिताभिषेक के उपरांत उन्होंने विभिन्न स्थानों में अपनी सेवा प्रदान की।

उन्होंने 1986-1987 ई. में थुमप्ले में संत थोमस पल्ली में सेवा दी। 1987-1988 में वे अल्लेप्पी के मोंते कार्मेलो महागिरजाघर में पल्ली पुरोहित रहे। 1989-1993 में वे मेयथरा, चेरथला, आलप्पुझा में सेक्रेड हार्ट माइनर सेमिनरी के प्रीफेक्ट और प्रोकूउटर का कार्यभार सँभाला। 1993-1998 में वे रोम के परमधर्मपीठीय उर्बनियन विश्वविद्यालय से बाइबिल धर्मशास्त्र में डॉक्टरेट की पढ़ाई की।             

1998-2009 में परमधर्मपीठीय संत जोसेफ समिनरी में बाइबिल धर्मशास्त्र और हिब्रू भाषा के              शिक्षक रहे। 2009-2011 तक परमधर्मपीठीय संत जोसेफ समिनरी की देखभाल की। 2011-2014 तक वे परमधर्मपीठीय संत जोसेफ समिनरी में प्राध्यापक का काम किया। 2014-2016 तक अल्लेप्पी के पुरोहितों, धर्मसमाजियों और गुरूकुल छात्रों के लिए सहायक विकर जनरल रहे। 








All the contents on this site are copyrighted ©.