2017-12-06 16:30:00

ईश्वर ने हर एक के लिए एक मिशन को सौंपा है, संत पापा


वाटिकन सिटी, बुधवार, 6 दिसम्बर 2017 ( रेई) : संत पापा ने ट्वीट प्रेषित कर मानवता के प्रति ईश्वर के प्रेम को दर्शाते हुए मानवता के हम प्रत्येक के मिशन को पूरा करने हेतु प्रेरणा दी।

उन्होंने संदेश में लिखा,″ईश्वर की आंखों में, उसके किसी भी बच्चे का त्याग नहीं किया जा सकता है, उन्होंने हम में से हर एक के लिए एक मिशन को सौंपा है।"

उत्पत्ति ग्रंथ में हम पाते हैं कि ईश्वर ने मुनष्य को अपने प्रतिरुप और अपने सदृश बनाया। उसने नर और नारी के रुप में उनकी सृस्टी की।(1:27) अतः ईश्वर की नजर में कोई बड़ा या छोटा नहीं। सभी उसकी प्रिय संतान हैं। वे किसी को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। अपने पुत्र येसु ख्रीस्त के माध्यम से वे एक दूसरे को प्यार करने की आज्ञा देते हैं।(योहन 15:27)  








All the contents on this site are copyrighted ©.