2017-12-04 16:00:00

संत पापा ने स्वीकार किया इक्वाडोर के राजदूत श्री जोस लुइस अलवारेज़ का प्रत्यय पत्र


वाटिकन सिटी, सोमवार,4 दिसम्बर 2017 (रेई) : सन्त पापा फ्राँसिस ने, सोमवार को वाटिकन में, परमधर्मपीठ के लिये इक्वाडोर के राजदूत श्री जोस लुइस अलवारेज़ पालाचो का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

श्री जोस लुइस अलवारेज़ पालाचो का जन्म 25 अगस्त 1960 में हुआ। उन्होंने सलेसियन कॉलेज कार्डिनल स्पेलमैन (1 979) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने स्कूल ऑफ बिज़नेस एंड इकोनॉमिक्स (आईएनएनईई, 1982) में भाग लिया। बाद में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य में एक डिप्लोमा (ओईए-मैक्सिको, 1985) प्राप्त किया और 1985 ई में ही बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (इक्वाडोर के केंद्रीय विश्वविद्यालय) में मास्टर की डिग्री हासिल की। 1989 ई में उसे वाणिज्यिक इंजीनियरिंग में डॉक्ट्रेट (इक्वाडोर के केंद्रीय विश्वविद्यालय) की उपाधि मिली ।

 वे फ्रेंच, अंग्रेजी, इतालवी और स्पेनिश विदेशी भाषाएं बोलते हैं। वे शादी शुद्धा हैं और तीन बच्चों के पिता हैं।

वर्तमान में वे इक्वाडोर के न्याय और शांति आयोग के सदस्य हैं। 2014 से अभी तक कतेना अलबेरघियेरा सीआईएएलसीओ एस. ए. के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं।  








All the contents on this site are copyrighted ©.