2017-11-14 15:05:00

चिली एवं पेरू में संत पापा की प्रेरितिक यात्रा का कार्यक्रम


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 14 नवम्बर 2017 (रेई): चिली और पेरू में संत पापा फ्राँसिस की आगामी प्रेरितिक यात्रा के कार्यक्रम को वाटिकन ने प्रकाशित कर दिया है जो 15 से 22 जनवरी 2018 को सम्पन्न होगी।

प्रेरितिक यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है-

सोमवार 15 जनवरी 2018

08:00  - रोम के फ्यूमिचिनो हवाई अड्डे से संतियागो के लिए प्रस्थान।

20:10   - संतियागो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन एवं स्वागत समारोह।

21:00  -संत पापा का प्रेरितिक राजदूतावास में आगमन।

मंगलवार 16 जनवरी 2018

08:20 – ला मोनेदा भवन में अधिकारियों, नागरिक समाज एवं राजनयिकों से मुलाकात।

09:00 – ला मोनेदा भवन में राष्ट्रपति के साथ औपचारिक मुलाकात।

10:30 – पार्क ओ हिग्गींस में ख्रीस्तयाग।

16:00 - संतियागो फेमिनाइन पेंटाइंट सेंटर का दौरा।

17:15- संतियागो के महागिरजाघर में पुरोहितों, धर्मसमाजियों एवं गुरूकुल छात्रों से मुलाकात।

18:15- धर्माध्यक्षों से मुलाकात।

19:15- संत अल्बेरतो हूरतोदो के तीर्थस्थल पर येसु समाजी पुरोहितों के साथ एक व्यक्तिगत मुलाकात।

 बुधवार 17 जनवरी 2018

08:00 – संतियागो हवाई अड्डे से विमान द्वारा तेमुको प्रस्थान।

10:30 – माक्वेहे के हवाई अड्डे पर ख्रीस्तयाग।

12:45 – आराकौनिया के ″संत क्रूस की माता″ केंद्र में दोपहर का भोजन।

15:30 – संतियागो के लिए प्रस्थान

17:00 – संतियागो के हवाई अड्डे पर आगमन।

17:30 – मायपू तीर्थस्थल पर युवाओं से मुलाकात।

18:30 – चिली के परमधर्मपीठीय काथलिक विश्व विद्यालय हेतु प्रस्थान।

19:00 – चिली के परमधर्मपीठीय काथलिक विश्व विद्यालय का दौरा।

बृहस्पतिवार 18 जनवरी 2018

08:05- संतियागो के हवाई अड्डे से इक्वीके के लिए प्रस्थान।

10:35- इक्वीके पर आगमन।

11:30 – लोबितो परिसर में ख्रीस्तयाग।

14:00 – लूर्द की माता मरियम तीर्थ पर ओबलेट पुरोहितों द्वारा संचालित आध्यात्मिक साधना

             भवन में दोपहर का भोजन

17:05-  लीमा के लिए प्रस्थान।

17:20 – लीमा हवाई अड्डे पर आगमन एवं स्वागत समारोह

शुक्रवार 19 जनवरी 2018

 08:30 – अधिकारियों, नागरिक समाज एवं राजनयिकों से मुलाकात।

09:00 – राष्ट्रपति से मुलाकात।

09:55- लीमा के हवाई अड्डे से पोवेरतो माल्दोनादो के लिए प्रस्थान।

11:45 – पोवेरतो माल्दोनादो आगमन।

12:00- अमाजोन के लोगों से मुलाकात।

 13:00- जोर्ज बासाद्रे संस्थान में लोगों से मुलाकात।

13:15- अमाजोन के कुछ प्रतिनिधियों से दोपहर का भोजन।

16:50- लीमा के लिए प्रस्थान।

18:40 – लीमा आगमन।

19:00- संत पेद्रो के गिरजाघर में येसु समाजी समुदाय से मुलाकात।

शनिवार 20 जनवरी 2018

07:40- त्रुजिल्लो के लिए प्रस्थान।

09:10 – त्रिजिल्लो पर आगमन।

10:00 – हूअनकाओ के समुद्र तट पर ख्रीस्तयाग।

12:15 – बोईनोस आइरेस के प्रांगण में पापा कार द्वारा लोगों के बीच दर्शन।

15:00 – महागिरजाघर का लघु भेंट।

15:30- पुरोहितों, धर्मसमाजियों एवं गुरूकुल छात्रों से मुलाकात।

 16:45 – अरमास प्रांगण में पोएरता के माता मरियम का समारोह।

18:15- लीमा के लिए प्रस्थान।

 19:40 – लीमा पर आगमन।

रविवार 21 जनवरी 2018

09:15 – सिन्योर दी लोस मिलाग्रोस के तीर्थस्थल पर बंद मठवासी धर्मबहनों के साथ मध्याहन

             प्रार्थना।

10:30 – लीमा के महागिरजाघर में पेरू के संतों के अवशेष पर प्रार्थना।

10:50 – धर्माध्यक्षों से मुलाकात

12:00- अरमास के प्राँगण में देवदूत प्रार्थना।

12:30 – प्रेरितिक राजदूतावास में दोपहर का भोजन।

 16:15 – लास पलमास हवाई अड्डे (एयरबेस) पर ख्रीस्तयाग।

18:30- हवाई अड्डा पर आगमन एवं विदाई समारोह।

18:45- रोम वापसी हेतु प्रस्थान।

सोमवार 22 जनवरी 2018

14:15 – रोम के चम्पिनो हवाई अड्डे पर आगमन।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.