2017-10-04 16:04:00

फादर टोम होंगे मदर तेरेसा पुरस्कार से सम्मानित


भारत, बुधवार, 4 अक्तूबर 2017 (ऊकान): सलेशियन फादर टोम उजहूनल्लिल जो यमन में अपहरण के 18 महीने बाद रिहा हुए, मुम्बई के सामंजस्य फाऊँडेशन द्वारा सामाजिक न्याय हेतु प्रदान किये जाने वाले मदर तेरेसा पुरस्कार से सम्मानित किये जायेंगे।

सामंजस्य फाऊँडेशन के संस्थापक अब्राहम मथाई ने कहा कि फादर टोम उस साल की विषयवस्तु, ″सीमाओं से परे सहानुभूति- शरणार्थी संकट के प्रति दयालु प्रत्युत्तर″ के मिसाल हैं जिन्होंने देश छोड़ने का अवसर होने के बावजूद खतरे से पूर्ण स्थान पर काम करना जारी रखा।

पुरस्कार 10 दिसम्बर को मुम्बई में प्रदान किया जाएगा।

फादर टोम का अपहरण कथित इस्लामी आतंकियों द्वारा मार्च 2016 को मिशनरीस ऑफ चैरिटी की धर्मबहनों द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में हमले के दौरान कर किया गया था जिन्हें 12 सितम्बर को रिहा किया गया।

मुम्बई के सामंजस्य फाँडेशन ने फादर टोम के उस समर्पण को पहचाना जो बड़े ही जोखिम भरे स्थान पर अपनी सेवा दे रहे थे जहाँ उनके साथियों को मार डाला गया। सामंजस्य फाँडेशन की स्थापना धर्म, जाति, विश्वास, लिंग आदि का भेद किये बिना शांति, वार्ता और सामुदायिक सहायता के विचारों को फैलाने के लिए अक्टूबर 2005 में किया गया है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.