2017-09-30 17:26:00

मुम्बई में हुए भगदड़ में मारे गये लोगों के प्रति कार्डिनल ग्रसियस की संवेदना


मुम्बई, शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (मैट्रस इंडिया): मुम्बई के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल ऑस्वल्ड ग्रेसियस ने मुम्बई में हुए एक भगदड़ में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया।

मुम्बई के एलफिंस्‍टन रोड़ स्‍टेशन और सेंट्रल लाइन पर परेल उपनगर स्‍टेशन को जोड़ने वाले पैदल पुल पर शुक्रवार सवेरे भारी बारिश के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 22 लोगों की मृत्‍यु हो गई और तीस से अधिक घायल हो गए। यह हादसा 29 सितम्बर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ।

कार्डिनल ग्रेसियस ने क्रूक्स से कहा, ″मैं इस हादसे से अत्यन्त दुःखी हूँ। पल भर में कई लोगों ने अपना जीवन गवाँ दिया।″ 

उन्होंने कहा, ″हमारी प्रार्थना एवं सहानुभूति उन दुखित परिवारों के लिए है जिन्होंने हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है। जीवन के इस नुकसान से हमारा पूरा शहर दुःखी है। ईश्वर उन्हें अनन्त शांति प्रदान करे।″

भारत का राष्ट्रीय रेलवे मंत्रालय इस आपदा की जांच कर रहा है, लेकिन मुंबई का चरमराता बुनियादी ढांचा, लंबे समय से अपनी बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही संघर्षरत है।

बृहद मुंबई – जो पहले बॉम्बे के नाम से जाना जाता था, वर्तमान में इसकी कुल आबादी 20 लाख से भी अधिक है जहाँ 6 मिलियन लोग हर दिन ट्रेन पर यात्रा करते हैं।

कार्डिनल ने कहा कि हम उनके दुःख में सहभागी हैं तथा प्रार्थना करते हैं कि प्रभु दुःख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना प्रदान करे।

उन्होंने बतलाया कि कलीसिया के सदस्य घायल लोगों के लिए चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.