2017-09-22 13:25:00

परमाणु हथियारों के निषेध पर हुई संधि परपरमधर्मपीठ ने किये हस्ताक्षर


न्यू यॉर्क, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (रेई, वाटिकन रेडियो): न्यू यॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय में वाटिकन के वरिष्ठ धर्माधिकारी तथा वाटिकन राज्य के विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पौल गालाघेर ने परमधर्मपीठ की ओर से  बुधवार को परमाणु हथियारों के निषेध पर 7 जुलाई 2017 को अपनाई गई संधि पर हस्ताक्षर किये।

न्यू यॉर्क में राष्ट्रों के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर महाधर्माध्यक्ष गालाघेर ने कहा कि यह संधि विश्व पर आच्छादित परमाणु हथियारों के ख़तरों के विरुद्ध "एक मील का पत्थर" है। उत्तर कोरियाई परमाणु कार्यक्रम से बढ़ते तनावों के विषय में उन्होंने कहा कि वार्ताओं द्वारा समस्त समस्याओं का समाधान ढूँढ़ने की कोशिश की जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि परमाणु ख़तरे, सैन्य श्रेष्ठता, विचारधारा और एकपक्षीयता को अभिभूत करने की ज़रूरत है जो शीत युद्ध की तर्कणा का स्मरण दिलाते हैं।

सन्त पापा फ्राँसिस द्वारा विगत 23 मार्च को उच्चरित शब्दों के प्रति ध्यान आकर्षित कराते हुए उन्होंने दूरदर्शिता पर बल दिया। सन्त पापा के शब्दों में, "अन्तरराष्ट्रीय समुदाय का आह्वान किया जाता है कि वह शांति और स्थिरता के लक्ष्य को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समस्याओं का तुरन्त समाधान पाने के लिये दूरदर्शी रणनीतियों को अपनाये।








All the contents on this site are copyrighted ©.