2017-09-13 15:35:00

संत पापा द्वारा फिलीपींस के लिए नए प्रेरितिक राजदूत की नियुक्ति


वाटिकन सिटी, बुधवार 13 सितम्बर 2017( वीआर रेडियो): संत पापा फ्राँसिस ने मंगलवार 12 सितंम्बर को महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल जोर्दानो काच्चा को फिलीपींस के नये प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया। महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल जोर्दानो अबतक लेबनान के प्रेरितिक राजदूत थे। 59 वर्षीय राजनयिक गाब्रिएल जोर्दानो ने महाधर्माध्यक्ष पिंटो का पदभार ग्रहण किया जिन्हें संत पापा ने 1 जुलाई 2017 को क्रोएशिया का प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया।

महाधर्माध्यक्ष गाब्रिएल जोर्दानो का जन्म 1 अप्रील 1958 को इटली के मिलान शहर में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 11 जून 1983 में हुआ। उन्होंने वाटिकन राज्य के सचिवालय में सामान्य मामलों हेतु निर्धारक के रूप में अपनी सेवा प्रदान की। संत पापा बेनेदिक्त सोलहवें ने उन्हें 16 जुलाई 2009 को लेबनान के प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया। उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक 12 सितम्बर 2009 को हुआ। एशिया महादेश में सबसे ज्यादा काथलिक फिलीपींस में बसते हैं। इसकी 100 मिलियन से अधिक आबादी का करीब 81 प्रतिशत रोमन काथलिक हैं।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.