2017-08-21 15:17:00

वाटिकन ने किया पेरू में संत पापा की प्रेरितिक यात्रा के प्रतीक चिन्ह का प्रकाशन


वाटिकन सिटी, सोमवार, 21 अगस्त 2017 (वीआर अंग्रेजी): वाटिकन ने पेरू में आगामी 18 से 21 जनवरी 2018 को होने वाली संत पापा फ्राँसिस की प्रेरित यात्रा हेतु प्रतीक चिन्ह को प्रकाशित कर दिया है।

प्रेरितक यात्रा हेतु आदर्श वाक्य है, ″आशा के लिए एकजुट″ जिसका अर्थ है संत पापा का पेरू की कलीसिया के साथ मुलाकात एकता का एक महान उत्सव होगा।

प्रतीक चिन्ह में संत पापा को पेरू के लोगों के करीब तथा विश्वास की यात्रा में उनके साथ दर्शाया गया है।

प्रतीक चिन्ह में ऊपर उठे हुए दो हाथ दिखाये गये हैं जिसमें वाटिकन झंडा का रंग लाल और पीला भरा गया हैं तथा प्रेरितिक यात्रा की तिथि अंकित की गयी है।

वे हाथ पंख के आकार के हैं जो संत पापा फ्राँसिस के पेरू आगमन पर प्रार्थना, प्रशंसा और आनन्द को व्यक्त करते हैं।

बायीं ओर संत पापा को पेरू के मानचित्र के अंदर मुस्कुराता हुआ दर्शाया गया है जो देश एवं उसकी एकता के साथ उनकी करीबी को दिखलाता है। 

संत पापा फ्राँसिस दूसरे संत पापा हैं जो पेरू की प्रेरितिक यात्रा करेंगे इससे पूर्व संत पापा जॉन पौल द्वितीय ने 1985 और 1988 में पेरू की प्रेरितिक यात्रा की थी।

30 वर्षों के बाद आने वाली इस यात्रा में आशा की जा रही है कि इससे पेरू वासी ईश्वर के साथ घनिष्ठता में बढ़ सकेंगे एवं देश में मिशनरी जागरूकता में वृद्धि होगी।








All the contents on this site are copyrighted ©.