2017-08-19 14:59:00

विश्व मानवतावादी दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश


वाटिकन सिटी, शनिवार, 19 अगस्त 2017 (रेई): ईश्वर के साथ हमारा संबंध तभी प्रगाढ़ हो सकता है जब हम उनके प्रेम एवं दया को अपने जीवन में देख पाते तथा उसे दूसरों को भी बांटते हैं।

विश्व मानवतावादी दिवस के अवसर पर संत पापा फ्राँसिस ने अपने ट्वीट संदेश में संबंधों की महत्ता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ″हमें सदा ईश्वर के प्रेम एवं दया को खोजने की आवश्यकता है ताकि हम उनके साथ संबंध को विकसित कर सकें।″ 

विश्व में हर साल लाखों लोग ऐसे हैं जो त्रासदी के शिकार होते हैं जिनकी सहायता कई उदार लोग करते हैं। विश्व मानवतावादी दिवस द्वारा संयुक्त राष्ट्रसंघ उन तमाम लोगों का सम्मान करना चाहती है जो संकट में पड़े लोगों को स्वास्थ्य सेवा एवं अन्य आवश्यक मदद पहुँचाते हैं। इस दिन उन लोगों की विशेष याद की जाती है जो मानवता की सेवा में समर्पित हैं तथा इसके लिए वे अपना जीवन जोखिम में डालते हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.