2017-08-18 17:06:00

पुर्तगाल में दुर्घटना के शिकार लोगों के प्रति संत पापा की संवेदना


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (रेई) संत पापा फ्रांसिस ने पुर्तगाल के मदीरा द्वीप में 15 अगस्त को हुई एक दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति अपनी संवेदना अर्पित की।

विदित हो कि पुर्तगाल के मदीरा द्वीप में माता मरियम के स्वर्गारोहण पर्व के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान विश्वासी समुदाय के ऊपर पेड़ गिर जाने से करीबन 13 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 49 लोग घायल हो गये।

संत पापा फ्रांसिस ने स्थानीय धर्माध्यक्ष के नाम अपने शोक संदेश में मृत और घायल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना अर्पित की और उन्हें अपने सप्रेम प्रार्थना का सामीप्य अर्पित किया।

घटना के संबंध में तीर्थ स्थल के अधिकारी पुरोहित कार्लोस काबिकेनास ने कहा कि 14 अगस्त को माता मरिया के स्वर्गारोहण पर्व की तैयारी हेतु विश्वासी प्रार्थना और शोभयात्रा कर रहे थे। इसी क्रम में वर्षों पुराना वृक्ष विश्वासियों की भीड़ में गिर गया जिस में 13 लोगों की जान चली गई और 49 घालय हो गये।

घटना के बाद, मदीरा सरकार ने इस क्षेत्र में तीन दिनों का शोक दिवस घोषित किया है, जबकि राज्य के प्रमुख, मार्सेलो रीबेलो डी सोसा, पीड़ितों के परिवारों के घर जाकर उनसे मिले और उन्हें अपनी सहानुभूति अर्पित की। 








All the contents on this site are copyrighted ©.