2017-08-07 16:13:00

संत पापा फ्राँसिस ने सीरो-मलंकारा कलीसिया में कई परिवर्तन किए


वाटिकन सिटी, सोमवार 7 अगस्त 2017(रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 5 अगस्त को सीरो-मलंकारा कलीसिया के लिए भारत के केरल स्थित पारास्सेला नए धर्मप्रांत की स्थापना की और धर्माध्यक्ष थोमस युसेबियुस नाइकेपारांबिल को नये धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। धर्माध्यक्ष थोमस युसेबियुस नाइकेपारांबिल अबतक संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में संत मरिया शांति की महारानी सीरो-मलंकारा धर्मप्रांत के लिए धर्माध्यक्ष थे।

संत पापा फ्राँसिस ने धर्माध्यक्ष थोमस युसेबियुस नाइकेपारांबिल के स्थान पर धर्माध्यक्ष फिलिप स्टीफन थोट्टथिल को संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में संत मरिया शांति की महारानी सीरो-मलंकरा धर्मप्रांत के लिए नये धर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

अबतक वे तिरुवल्ला धर्मप्रांत (भारत) के सहायक धर्माध्यक्ष के रुप में कार्यरत थे।

संत पापा फ्राँसिस ने यूरोप और ओशिनिया में रहने वाले सीरो-मलंकारा विश्वासियों के लिए धर्माध्यक्ष जोन कोचुथुंडिल को प्रेरितिक प्रवेक्षक नियुक्त किया। वे सीरो-मलंकारा कलीसिया कूरिया महाधर्मप्रात के महाधर्माध्यक्ष हैं।

संत पापा फ्राँसिस ने केरल के सीरो-मलंकारा पुट्टूर धर्मप्रांत के लिए फादर जोर्ज कालायिल को नये धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। अबतक नव निर्वाचित धर्माध्यक्ष जोर्ज कालायिल पुट्टूर महागिरजा के पल्ली पुरोहित थे।

नये धर्मप्रांत पारास्साला के नये धर्माध्यक्ष धर्माध्यक्ष थोमस युसेबियुस नाइकेपारांबिल को जन्म केरल के मैलाप्रा में 6 जून सन् 1061 को हुआ।

भारत में दर्शन शास्त्र और ईशशास्त्र की पढ़ाई करने के पश्चात उन्होंने रोम में दर्शनशास्त्र में डॉक्ट्रेट की पदवी हासिल की। 1986 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। वे मलयालम, हिन्दी, अंग्रेजी, इताली और जर्मन भाषाओं में बात-चीत कर सकते हैं और सीरियक, ग्रीक और फ्रेंच पढ़ सकते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.