2017-07-21 17:31:00

पूर्वी अफ्रीका के सूखाड़ प्रभावितों हेतु संत पापा की सहायता


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 21 जूलाई 2017 (रेई) संत पापा फ्राँसिस ने पूर्वी अफ्रीका में आकाल के  कारण भुखमरी से पीड़ित आबादी हेतु 25000 (पचीस हजार यूरो) सहायता राशि के रुप में प्रदान की है।

संत पापा फ्रांसिस ने भोजन और कृषि हेतु यूएन के संगठन फाओ के संचालक जोस ग्रैजियानो डि सिल्वा और वाटिकन के संयुक्त राष्ट्र खाद्य संघों हेतु स्थायी पर्यवेक्षक मान्यवर फ़र्नांडो चीका अरेलानो को लिखे अपने पत्र में कहा, “यह फाओ कार्यक्रम के तहत एक प्रतीकात्मक योगदान है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे परिवारों को सहायता प्रदान किया जा सके विशेष उनके लिए जो आकाल और युद्ध की स्थिति के कारण अपने को प्रभावित पाते हैं।”

संत पापा का यह नेक कार्य फाओ को निर्गत 03 जुलाई 2017 के एक संदेश में की गई प्रतिज्ञा के तहत पूरी हुई, इसके साथ ही वे अपनी इस पहल के द्वारा विभिन्न देशों की सरकारों को प्रेरित करना चाहते हैं जिससे वे मानवता की सेवा हेतु अपना कदम आगे बढा सकें।

विदित हो कि फरवरी के महीने में दक्षिणी सूडान के प्रान्तों को अकालग्रस्त घोषित कर दिया गया था जहाँ अब भी करीबन 6 मिलियन लोग प्रतिदिन अपनी जीविका हेतु विभिन्न तरह की  कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। अब भी पूर्वी अफ्रीका के पाँच देशों सोमालिया, इथोपिया, केन्या, तंजानिया और युगांडा के करीब 16 मिलियन लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है।

संत पापा जिन्होंने एकजुटता को अपने प्रेरितिक कार्य का एक मुख्य बिन्दु चुना है 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर फाओ के मुख्य कार्यालय की भेंट करेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.