2017-07-19 16:56:00

पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में दो पुरोहितों का अपहरण


किंशासा, बुधवार,19 जुलाई 2017 (रेउटर्स) :  कांगो अशांत पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य के दो साल से हो रहे नरसंहार क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारी हमलावरों ने गत रविवार को दो काथलिक पुरोहितों का अपहरण कर लिया था।

कांगों धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष ने बताया कि रविवार को करीब 10 अज्ञात बंदूकधारियों ने रात को भुनुका पल्ली से फादर चार्ल्स किपासा और फादर जोन-पियेर्र अकिमाली को उठा ले गये। यह पल्ली बुटेम्बो और बेनी शहर के बीच में स्थित है।

कांगों धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा, ″पुरोहित ईश्वर के व्यक्ति हैं जिन्होंने बिना राजनीतिक एजेंडा के लोगों की भलाई के लिए उनकी सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। उन्हें आधात पहुंचाने का अर्थ है, पूरे समुदाय को पीड़ा देना जिनकी सेवा में वे कार्यरत हैं।″  

कांगों धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने सुरक्षा बलों से अपील की है कि वे पुरोहितों को मुक्त करने का हर संभव प्रयास करें। बयान में उन्होंने कहा कि सन् 2012 में भी इसा क्षेत्र से तीन पुरोहितों का अपहरण कर लिया गया था और अभी तक उनको मुक्त नहीं किया गया है।

बेनी पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक अस्थिर क्षेत्र रहा है। अक्टूबर 2014 में नरसंहार की एक श्रृंखला शुरू हुई थी जसमें अज्ञात हमलावर बहुत से लोगों को बंधक बना कर अपने साथ ले गये और सैकड़ों नागरिकों को मार डाला था। 

कांगो के पूर्वी सीमा क्षेत्र बहुमूल्य खनिजों के कारण दो दशकों से लगातार वहाँ के निवासियों और विद्रोहियों के बीच युद्ध जारी है।  








All the contents on this site are copyrighted ©.