2017-07-18 15:07:00

बेंगलुरु में 300 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया


बेंगलुरु, मंगलवार, 18 जुलाई 2017 (एशिया न्यूज) : बेंगलुरु स्थित दासाराहाल्ली के दो पल्लियों से 300 लोगों ने अपनी आँखें दान देने का प्रण लिया।

16 जुलाई को संत क्लारेट और संत जोसेफ पल्ली वासियों ने दृष्टि परियोजना संगठन के सामने अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया। अबतक करीब 60,000 लोगों ने दृष्टि परियोजना संगठन के सामने अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया है।

देश के विभिन्न हिस्सों में इस संगठन के माध्यम से किए गए नेत्र दान द्वारा 100 लोगों को दृष्टि मिली है। दृष्टि परियोजना संगठन के अनुसार सन् 2016 में केवल 26,000 लोगों ने अपनी आंखों का दान की थी, हालांकि भारत में 85 लाख लोगों की मृत्यु हुई थी।

दृष्टि परियोजना संगठन के संस्थापक फादर जोर्ज कन्नानथानम ने कहा, "यह देश में आवश्यकता के अनुपात में बहुत ही कम है।" उन्होंने कहा कि दृष्टि परियोजना संगठन के प्रयास से बहुत सारे धर्मसंघी, धर्मबहनें, सामाजिक और निगमित संगठन के लोग अपनी आंखों को दान करने के लिए आगे आ रहे हैं। ख्रीस्तीयों को अपनी आँखें दान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वे येसु का उदाहरण लेते हैं, जिन्होंने अन्धों का दृष्टि दी। काथलिक कलीसिया की धर्मशिक्षा सभी काथलिकों को अपनी आँखें दान करने हेतु प्रात्साहित करती है।








All the contents on this site are copyrighted ©.