2017-07-17 15:48:00

संत पापा फ्राँसिस ने वेनेजुएला के लिए पुनः प्रार्थना की अपील की


वाटिकन सिटी, सोमवार 17 जुलाई 2017 (वी रेडियो) : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 16 जुलाई को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में विश्व से आये तीर्थयात्रियों और विश्वासियों के साथ रविवारीय देवदूत की प्रार्थना का पाठ किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रांगण में उपस्थित इटली में रहने वाले वेनेजुएला वासियों का अभिवादन करते हुउए कहा,″मैं प्यारे देश वेनेजुएला के लिए प्रार्थना की अपील को दुहराता हूँ।″ रविवार का दिन वेनेजुएला वासियों के लिए विशेष दिन था इस रविवार को राष्ट्रपति मादूरो द्वारा प्रस्तावित संविधान सभा को लोकप्रिय जनमत संग्रह द्वारा विपक्ष ने अस्वीकार किया।

देश के धर्माध्यक्ष इस पहल का समर्थन करते हैं, जो अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। इसकी प्रतिक्रिया में वे कहते हैं कि यह एक मार्क्सवादी सैन्य तानाशाही स्थापित करने का प्रयास है। देश में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण मानवीय संकट बढ़ गई है। इटली की उदारवादी संगठन कारितास द्वारा प्रेषित एक रिपोर्ट के अनुसार 2016 में 11 हजार बच्चों की मृत्यु जन्म के समय और दवाओं का कमी के कारण हुई। भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के संकट का सामना करने के लिए इटालियन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने उन्हें 5 लाख यूरो की सहयोग राशि प्रदान की है।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.