2017-07-08 16:01:00

संत पापा ने चमत्कारों और शहीदों के प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दी


वाटिकन सिटी, शनिवार 8 जुलाई 2017 (रेई): सन्त पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार, 7 जुलाई को कार्डिनल आन्जेलो आमातो के नेतृत्व में परमधर्मपीठीय सन्त प्रकरण परिषद द्वारा धन्य घोषणा के लिये प्रस्तावित आज्ञप्तियों को अनुमोदन दे दिया है।

इनके नाम इस प्रकार हैं, लोकधर्मी प्रभु सेविका अन्ना चेस्नोवास्का जिसका जन्म 7 अक्टूबर 1902 को पोलैंड के वारसाव में हुआ था और उनकी मृत्यु 29 अप्रैल 1973 को क्राकोव में हुई।

यरुमल के विदेशी मिशन हेतु संस्था के सदस्य और आराउका के धर्माध्यक्ष शहीद प्रभु सेवक येसुस एमीलियो जारामिलो जिन्हें फोर्टल (कोलंबिया) के निकट 1989 में विश्वास के प्रति घृणा के कारण मार डाला गया था।

शहीद प्रभु सेवक धर्मप्रांतीय पुरोहित पीटर रामिरेज़ रामोस जो अरमेरो (कोलंबिया) में 10 अप्रैल सन् 1848 को विश्वास के कारण मृत्यु के शिकार हुए थे।

साहसी प्रभु सेवक बोगोटा के महाधर्माध्यक्ष इस्माइल परदोमो जिनका जन्म 22 फरवरी सन् 1872 को एल जिगांते (कोलंबिया) में हुआ था और 3 जून 1950 को बोगोटा (कोलंबिया) में मृत्यु हुई।

साहसी प्रभु सेवक लुइजी कोशिबा फ्रायर माइनर समाज के लोकधर्मी प्रोफेसर, जिनका जन्म 29 जून सन् 1855 को लिबुस्जा (पोलैंड) में हुआ था और उनकी मृत्यु 4 जनवरी सन्1939 को वेलिज़का (पोलैंड) में हुई।

फ्राँसिसकन सिस्टर्स ऑफ मोस्ट पियोर कंसेप्शन धर्मसमाज की संस्थापिका प्रभु सेविका येसुस गिलकानो की पावला,जिनका जन्म 2 फरवरी सन् 1849 को वेरा (स्पेन) में हुआ था और मृत्यु 18 जनवरी सन् 1913 को मुरचा (स्पेन) में हुई।

ख्रीस्तीय स्कूलों की छोटी प्रेरित बहनों के धर्मसमाज की संस्थापिका प्रभु सेविका मेरी एलिजबेद माज्जा, जिनका जन्म इटली के मारतिनेगो शहर में हुआ था और बेरगमो (इटली) में 29 अगस्त सन् 1950 को उनकी मृत्यु हुई।

 पवित्र हृदय के प्रेरितों के धर्मसमाज की संस्थापिका प्रभु सेविका क्रूसित दिव्य प्रेम की मेरी, जिनका जन्म 23 दिसम्बर सन् 1892 को मेर्रा डे सांग्टिस (इटली) में हुआ था और मृत्यु 23 मई सन् 1973 को नेपल्स (इटली) में हुई।








All the contents on this site are copyrighted ©.