2017-07-03 15:21:00

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित


गुवाहाटी, सोमवार, 3 जुलाई 2017(मैटर्स इंडिया) : भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के उद्गम स्थल पर बीते कुछ दिनों से हुई भारी बारिश के चलते राज्य में बाढ़ की हालत बिगड़ गई है। असम में करीब 453 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 5,272 हेक्टेयर में लगी फसल को नुक्सान पहुंचा।  राज्य के आठ जिलों के एक लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। निचले इलाकों में पानी भर जाने की वजह से 15 हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़ कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेनी पड़ी है।

लखीमपुर जिले में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है। बाढ़ से लगभग दौ सौ हेक्टेयर में खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं। करीमगंज को सबसे अधिक नुक्सान पहुंचा है, यहां बाढ़ से 1.53 लाख प्रभावित हुए हैं और लोग 6 बचाव कैंप में रह रहे हैं। असम में बारपेटा, लखीमपुर, जोरहाट, करीमगंज, कछार, धेमाजी, कार्बी आंगलांग और विश्वनाथ जिलों में 2.68 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लखीमपुर, जोरहाट, करीमगंज, कार्बी-आंग्लांग, शिवसागर, शोणितपुर, होजाई और गोलाघाट जिले के लगभग डेढ़ सौ गांव बाढ़ की चपेट में हैं। जोरहाट जिले में स्थित दुनिया के सबसे बड़ी नदी द्वीप माजुली में भी तटकटाव के चलते कई जगहों पर तटबंधों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है।

 सूत्रों ने बताया कि राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.