2017-07-01 15:34:00

माता मरियम की आखों में आँसू, दर्शन हेतु हज़ारों की भीड़


वारांगल, शनिवार, 1 जुलाई 2017 (मैटर्स इंडिया): दक्षिण भारत के तेलांगना स्थित ″लूर्द माता″  गिरजाघर में स्थापित माता मरियम प्रतिमा की आँखों से 29 जून को, खून के रूप में आँसू बहने की घटना सामने आयी है।

माता मरियम की यह प्रतिमा 24 जून को वारंगल जिले के लूर्द माता गिरजाघर के अंदर स्थापित की गयी थी जिसके तीन दिनों बाद माता मरियम की आँखों से लाल रंग का तरल पदार्थ रिसना शुरू हुआ। घटना को हज़ारों लोग देखने आ रहे हैं।

″लूर्द माता″ गिरजाघर के पल्ली पुरोहित टी. मारेड्डी ने इस घटना को बुरी चीज़ घटित होने का पूर्व संकेत कहा तथा श्रद्धालुओं के साथ विशेष प्रार्थना अर्पित की।

विश्वासियों ने आँखों में लाल रंग के तरल पदार्थ को माता मरियम का आँसू माना जबकि अन्य लोगों का अनुमान है कि मूर्ति निर्माण में दोष के कारण लाल रंग का पानी बाहर निकल रहा है।

सिंगाराम पल्ली की स्थापना 1921 में हुई है जहाँ काथलिकों के कुछ ही परिवार हैं। आरम्भ में यह काजिपेत पल्ली के अंतर्गत आता था।

पिमे फा. ए. माजोला ने इसकी स्थापना एक छोटे प्रदर्शनालय के रूप में किया था जहाँ काथलिकों के एक समुदाय के निर्माण के बाद गिरजाघर की स्थापना की गयी।

लूर्द माता के तीर्थस्थल की स्थापना फा. जी. सुधाकर ने की है।








All the contents on this site are copyrighted ©.