2017-06-27 16:17:00

कर्नाटक में 10,000 घरेलू कामकाजियों को प्रशिक्षण


बेंगलूरू, मंगलवार, 27 जून 2017 (मैटर्स इंडिया): कर्नाटक के राज्य सरकार के कौशल विकास, उद्यम और जीविका विभाग (एसडीएएल) ने इस साल विभिन्न शहरों में 10,000 लोगों को घरेलू कामकाज हेतु प्रशिक्षण देने का निश्चय किया है।

प्रशिक्षण 2,700 रूपये के पारिश्रमिक के साथ 30 घंटों का होगा। घरेलू कामगारों के हितों की सुरक्षा के लिए कर्नाटक घरेलू कल्याण बोर्ड की स्थापना का भी निर्णय लिया गया है।

कर्नाटक कौशल विकास निगम के अध्यक्ष मुरलीधर हलप्पा ने कहा कि  प्रशिक्षण में उच्च स्तर पर काम करने हेतु कौशल, गृह-व्यवस्था दक्षता, सुरक्षित काम करने की जानकारी एवं सामाजिक सुरक्षा परियोजना उपलब्ध करायी जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान घरेलू कामकाजियों को कार्यालयों, बैंकों तथा व्यापार एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के रख-रखाव हेतु नई तकनीकियों से अवगत कराया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि जो लोग इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे उन्हें कर्नाटक कौशल विकास निगम की ओर से चिकित्सा योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इस प्रमाण पत्र के जरिये वे विदेशों, खासकर, खाड़ी के देशों में नौकरी प्राप्त करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा सहायता प्राप्त एक कार्यशाला का आयोजन शहर में प्रशिक्षण प्रदान करने वाले संस्थानों की पहचान हेतु की गई थी। एफ. के. सी. सी. आई, के. ए. एस. एस. आई. ए, ए. डब्यू. ए. के. ई. तथा सरकारी संस्थाओं ने बेंगलूरू और विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण प्रदान करने का बीड़ा उठाया है।   








All the contents on this site are copyrighted ©.