2017-06-26 16:11:00

संत पापा ने चीन के भूस्खलन पीड़ितों के लिए प्रार्थना की


वाटिकन सिटी, सोमवार, 26 जून 2017 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के एक गांव में हुए भूस्खलन के पीड़ितों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

संत पापा ने रविवार 25 जून को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में जमा हुए हजारों तीर्थयात्रियों और विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के उपरांत कही,″मैं चीन के चिन्मों गांव के लोगों के करीब हूँ जहाँ भारी वर्षा के कारण कल सुबह भूस्खलन हुआ था। मैं भूस्खलन के पीड़ितों और धायलों के लिए प्रार्थना करता हूँ और उनके लिए भी प्रार्थना करता हूँ जिनहोंने अपना घर खो दिया है। ईश्वर इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को सांत्वना दे और बचाव दल को सुरक्षा प्रदान करे।″

शनिवार के इस भूस्खलन के मलवे से 15 लोगों के शव निकाले गए जबकि 62 घरों के 120 से अधिक लोग लापता हैं। उनके मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव दल के सदस्य जीवन के संकेत मिलने वाले यंत्रों और खोजी कुत्तों के साथ क्षेत्र की तालाशी कर रहे हैं, लेकिन इस दिशा में कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला है।








All the contents on this site are copyrighted ©.